Move to Jagran APP

विदेशियों पर ऐसा चढ़ा रंग 'भेद' हो गया खत्म, जानिए कैसे

मयूर विहार में करीब 200 पर्यटकों ने खेली होली विदेशी पर्यटक बचों के साथ होली खेलते समय खुद भी बच्चे बन गए परंपरागत पकवानों का उठाया लुत्फ खेली रस्साकशी

By Edited By: Published: Sat, 23 Mar 2019 08:00 AM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2019 08:00 AM (IST)
विदेशियों पर ऐसा चढ़ा रंग 'भेद' हो गया खत्म, जानिए कैसे
विदेशियों पर ऐसा चढ़ा रंग 'भेद' हो गया खत्म, जानिए कैसे
आगरा, जागरण संवाददात। सफेद कुर्ता-पाजामा और रंग-बिरंगी टोपियां। टेसू के फूलों से तैयार रंग। रंगों और पानी से भरे गुब्बारे और फॉग बम। परंपरागत पकवानों गुजिया और पकौड़े। बॉलीवुड गीतों पर धमाल। ऐसे माहौल में रंगों की फुहार हुई तो विदेशी सैलानी बच्चे बन गए। उन्होंने एक-दूसरे को जमकर रंग लगाया और रस्साकशी में जोर-आजमाइश की। होली के रंग में विदेशी कुछ ऐसे रंगे की उनका रंगभेद भी खत्म हो गया। क्या गोरे क्या काले सब एक ही रंग में रंग नजर आए। मौका था गुरुवार को इंडियन एक्सपीरियंसेंस द्वारा कराई गई होली का। इसमें अमेरिका, ब्रिटेन, पोलैंड, स्पेन, न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया समेत करीब डेढ़ दर्जन देशों के 200 पर्यटक होली के रंगों में रंगे नजर आए। कई पर्यटक तो सुबह दिल्ली से होली खेलने ही आगरा पहुंचे थे। सफेद कुर्ता-पाजामा और रंगीन टोपियां पहनकर उन्होंने जमकर होली खेली। एक-दूसरे के पीछे भागते हुए उन्होंने गुलाल लगाया। खास आकर्षण जुंबा डांस रहा। कोरियोग्राफर के साथ स्टेप से स्टेप मिलाते हुए पर्यटक नजर आए। ग्रीक पर्यटकों की फरमाइश पर ग्रीक डांस कराया गया। अंत में सभी विदेशी पर्यटकों को चार ग्रुपों में बांटकर उनके बीच बॉलीवुड के होली गीतों पर डांस कंप्टीशन कराया गया। पहली बार होली खेलने तीन बच्चे भी आए थे। सुबह 10:30 से दोपहर दो बजे तक होली का धमाल चलता रहा। न्यूजीलैंड से आए पर्यटक ने लिखा कि होली खेलते हुए वो बच्चे बन गए। अन्य पर्यटकों ने इसे न भूलने वाला अनुभव बताया। व्यवस्थाएं सुयश गुप्ता और मेघा सिंह ने संभालीं। होली एक ऐसा त्योहार है जो दिलों की दूरियां तो खत्म करता ही है। मन को उल्लास से भी सराबोर कर देता है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.