AGRA CoronaVirus News Update: ताजनगरी में कोरोना के तीन केस और बढ़े, 88 मामले हुए नए
AGRA CoronaVirus News Update आगरा में गुरुवार के 75 केस के मुकाबलेे शुक्रवार को आए 88 नए मामले। एक्टिव केस पहुंचे 565 पर।
आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में CoronaVirus संंक्रमण के देर रात तीन केस और बढ़ गए हैं। नए मामलों ने अपना एक दिन पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बुधवार को 71 गुरुवार को 75 केस आने के बाद अब शुक्रवार को कुल 88 नए मामले सामने आए हैं। हर रोज कोरोना संक्रमितों का नया आंकड़ा रिकॉर्ड बना रहा है। कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 3200 की दहलीज को लांघते हुए 3204 पर आ गई है। इसमें सबसे ज्यादा परेशान करने वाली बात ये है कि अब आगरा में कोरोना के एक्टिव केस 565 हो चुके हैं, इतने तादाद में एक्टिव केस पहले कभी नहीं रहे। आगरा में कोरोना वायरस से मृतक संख्या 108 हो गई है। आगरा में ठीक होने वाले लोगों की संख्या 2531 हैं। अब तक तक 1,27,881 लोगों की जांच हो चुकी है। शुक्रवार को 2698 लोगों की जांच हुई है। ठीक होने वाले लोगों की दर घटकर 79.00 फीसद हो गई है। शुक्रवार को आगरा में न्यूज चैनल से जुड़े दो पत्रकार भी कोरोना पॉजीटिव आए हैं।
कोरोना मरीजों के लिए बेड की संख्या
एल-1 श्रेणी के बेड:- 3125
एल-2/3 श्रेणी के बेड:- 360
(निजी और सरकारी मिलाकर)
एम्बुलेंस सेवाएं
108 सेवा- 35
ALS सेवा- 02
102 सेवा- 44
सितंबर में यूं बढ़ा आगरा में कोरोना का ग्राफ
01 सितंबर, 69 नए, कुल कोरोना संक्रमित 2970, 107 की मौत, 2409 लोग हुए ठीक।
02 सितंबर, 71 नए, कुल कोरोना संक्रमित 3041, 107 की मौत, 2444 लोग हुए ठीक।
03 सितंबर, 75 नए, कुल कोरोना संक्रमित 3116, 108 की मौत, 2494 लोग हुए ठीक।