AGRA CoronaVirus News Update: ताजनगरी में कोरोना वायरस के फिर आए रिकॉर्ड 75 नए केस, एक और मौत
AGRA CoronaVirus News Update आगरा में बुधवार के रिकॉर्ड 71 केस को पीछे छोड़ गया गुरुवार। एक्टिव केस 500 से ज्यादा हुए।
आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में CoronaVirus संंक्रमण अब चिंताजनक हो चला है। बुधवार को 71 मामले सामने आने के बाद गुरुवार शाम 75 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं। हर दिन यहां मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा है। कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 3000 की दहलीज को लांघते हुए 3116 पर आ गई है। इसमें सबसे ज्यादा परेशान करने वाली बात ये है कि अब आगरा में कोरोना के एक्टिव केस 515 हैं, इतने तादाद में एक्टिव केस पहले कभी नहीं रहे। इससे पहले मंगलवार को 69 नए केस आए थे। यानि दो दिन में 100 से ज्यादा केस आ रहे हैं। आगरा में कोरोना वायरस से एक और मौत होने पर मृतक संख्या 108 हो गई है। आगरा में ठीक होने वाले लोगों की संख्या 2494 हैं। अब तक तक 1,25,185 लोगों की जांच हो चुकी है। ठीक होने वाले लोगों की दर 80.04 फीसद हो गई है।
कोरोना मरीजों के लिए बेड की संख्या
एल-1 श्रेणी के बेड:- 3125
एल-2/3 श्रेणी के बेड:- 360
(निजी और सरकारी मिलाकर)
एम्बुलेंस सेवाएं
108 सेवा- 35
ALS सेवा- 02
102 सेवा- 44
सितंबर में यूं बढ़ा आगरा में कोरोना का ग्राफ
01 सितंबर, 69 नए, कुल कोरोना संक्रमित 2970, 107 की मौत, 2409 लोग हुए ठीक।
02 सितंबर, 71 नए, कुल कोरोना संक्रमित 3041, 107 की मौत, 2444 लोग हुए ठीक।