AGRA CoronaVirus News Update: ताजनगरी में फिर टूटा रिकॉर्ड, आए 71 नए केस
AGRA CoronaVirus News Update आगरा में बुधवार को कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या पार कर गई 3000 का आंकड़ा। एक्टिव केस 500 के करीब।
आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में CoronaVirus का खतरा लगातार बढ़ रहा है। शनिवार की बाजार बंदी खत्म हो चुकी और रविवार को बंदी रहेगी। यानि सड़कों से लेकर बाजारों तक में भीड़ भरपूर है। सीधे तौर पर आपको खुद की सुरक्षा करनी है। बुधवार को 71 नए मामले सामने आने से अब यह आगरा में एक नया रिकॉर्ड बन गया है। कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 3000 की दहलीज को लांघते हुए 3041 पर आ गई है। इसमें सबसे ज्यादा परेशान करने वाली बात ये है कि अब आगरा में कोरोना के एक्टिव केस 490 हैं, इतने तादाद में एक्टिव केस पहले कभी नहीं रहे। इससे पहले मंगलवार को 69 नए केस आए थे। यानि दो दिन में 100 से ज्यादा केस आ रहे हैं। आगरा में मृतक संख्या 107 है। आगरा में ठीक होने वाले लोगों की संख्या 2444 हैं। अब तक तक 1,22,638 लोगों की जांच हो चुकी है। ठीक होने वाले लोगों की दर 81.37 फीसद हो गई है।
कोरोना मरीजों के लिए बेड की संख्या
एल-1 श्रेणी के बेड:- 3125
एल-2/3 श्रेणी के बेड:- 360
(निजी और सरकारी मिलाकर)
एम्बुलेंस सेवाएं
108 सेवा- 35
ALS सेवा- 02
102 सेवा- 44
सितंबर में यूं बढ़ा आगरा में कोरोना का ग्राफ
01 सितंबर, 69 नए, कुल कोरोना संक्रमित 2970, 107 की मौत, 2409 लोग हुए ठीक।