AGRA CoronaVirus News LIVE Update: 501 पर पहुंचा आंकड़ा, रात तक बढ़े 5 और नये केस
AGRA CoronaVirus News LIVE Update शुक्रवार रात आई रिपोर्ट में 5 और नये संक्रमितों की पुष्टि। 15 लोगों की अब तक हो चुकी है मौत। 103 हो चुके हैं ठीक।
01-05-2020 शुक्रवार रात तक आगरा मेंं कुल कोरोना संक्रमित 501, 15 की मौत, 103 लोग हुए ठीक।
आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी कोरोना वायरस के ज्वालमुखी पर बैठी हुई है। हर दिन एक नया विस्फोट शहरवासियों को सहमा रहा है। शुक्रवार शाम आई रिपोर्ट में 05 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि के बाद जिले में अब संक्रमितों का आंकड़ा 501 पर पहुंच चुका है। शुक्रवार सुबह 17 नए केस और सामने आ गए थे। जिलाधिकारी पीएन सिंह के अनुसार जिले में 05 और नये संक्रमितों की पुष्टि होने के बाद कुल संख्या 501 हो चुकी है। वहीं गुरुवार सुबह 22 नये संक्रमितों की पुष्टि हुई थी।
कोरोना का आतंक शहर में थमने की बजाय बढ़ता जा रहा है। एक-दो दिन की बात अगर छोड़ दें तो लगभग रोजाना ही संक्रमितों की संख्या का ग्राफ एक निश्चित गति से बढ़ ही रहा है। औसतन 15 से 25 मरीज सामने आ रहे हैं। मंगलवार को चार सौ का आंकड़ा पार करने के बाद बुधवार देर रात तक 433 कोरोना संक्रमित आगरा में हो चुके थे। गुरुवार सुबह तक 22 और नए मरीज सामने आए थे। अब तक 15 की मौत हुई है और 103 ठीक होकर घर वापसी कर चुके हैं। ताजा स्थिति में यह सामने आया है कि अब जो केस आ रहे हैं, वे हॉटस्पॉट एरिया से संबंधित हैं और नजदीकी संपर्क वाले व्यक्ति से संक्रमण का शिकार हुए। पुलिस महकमे में भी यह वायरस अपना घर बना चुका है। बुधवार को सिकंदरा थाना के एक पुलिसकर्मी को संक्रमित पाया गया है, उसके साथ के तीन सिपाही और स्वजनों को क्वारंटाइन कर दिया गया है।
गर्भवती, सेवानिव्रत्त शिक्षक, पांच सब्जी वाले पॉजिटिव
सिकंदरा क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में 31 साल की गर्भवती का इलाज चल रहा था, उनकी निजी लैब से जांच कराई गई। इसमें कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं, शाहगंज निवासी 67 साल के सेवानिव्रत्त शिक्षक को पांच दिन से बुखार आ रहा था। जिला अस्पताल में सैंपल लिए गए, इसमें कोरोना की पुष्टि हुई है। ताजगंज निवासी 40 साल का सब्जी विक्रेता बसई थोक सब्जी मंडी से सब्जी खरीद कर लाता था और कोलिहाई और उसके आस पास के क्षेत्र में सब्जी की बिक्री करता था। ताजगंज निवासी 48 साल का सब्जी विक्रेता सिकंदरा सब्जी मंडी से सब्जी खरीद कर लाता था और गोबर चौकी क्षेत्र में ढकेल पर सब्जी बेचता था। ताजगंज क्षेत्र के ही 32, 30 और 22 साल के सब्जी व फल विक्रेता में कोरोना की पुष्टि हुई है। ये सभी ताजगंज क्षेत्र में ही सब्जी की बिक्री करते थे।
26 दिन बाद हसनपुर में पांच पॉजिटिव
खंदौली क्षेत्र के हसनपुर में चार अप्रैल को कोरोना संक्रमित मरीज मिला था, उसके स्वजन सहित गांव के 32 लोगों की जांच कराई गई। इनकी रिपोर्ट निगेटिव आइ थी, इनकी दोबारा जांच कराई गई। इसमें से 34 साल के युवक और चार बच्चों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
पूल सैंपलिंग में चार की रिपोर्ट पॉजिटिव
जीवनी मंडी पटेल नगर क्षेत्र में पूल सैंपलिंग कराई गई थी, इसमें से चार की रिपोर्ट पॉजिटिव आइ है, एक लाइनमैन है, 30 साल की महिला, 29 साल की महिला और 43 साल के रिक्शा चालक की रिपोर्ट पॉजिटिव आइ है।
यूं बढ़ा आगरा में कोरोना का ग्राफ
3 मार्च जूता कारोबारी, उनके दोनों बेटे, पुत्रवधू, नाती।
7 मार्च जूता कारोबारी की फैक्ट्री में मैनेजर।
8 मार्च जूता कारोबारी की फैक्ट्री में मैनेजर की पत्नी।
13 मार्च बेंगलुरू से अपने मायके रेलवे कॉलोनी आई युवती।
26 मार्च अमेरिका से लौटा डॉक्टर का बेटा।
27 मार्च लंदन से लौटी आटोमोबाइल कारोबारी की बेटी।
29 मार्च इंग्लैंड से लौटा कॉलेज संचालक का बेटा।
1 अप्रैल कोरोना संक्रमित बेटे के डॉक्टर पिता।
3 अप्रैल सात जमाती और जीवनी मंडी क्षेत्र के दुबई से लौटे युवक में कोरोना की पुष्टि।
4 अप्रैल घटिया आजम खां निवासी युवक के साथ जमाती और उनके संपर्क आए लोगों सहित 25 में कोरोना की पुष्टि।
5 अप्रैल जीवनी मंडी क्षेत्र में दुबई से लौटे युवक की मां और भाई, जगदीशपुरा के चांदी कारीगर में कोरोना की पुष्टि।
6 अप्रैल रकाबगंज क्षेत्र के हॉस्पिटल के दो टेक्नीशियन, दुबई से लौटा व्यापारी, जमाती सहित पांच में कोरोना की पुष्टि।
8 अप्रैल दो नए मामलों में कोरोना की पुष्टि।
9 अप्रैल 19 मामले में पुष्टि।
10 अप्रैल पांच नए मामलों में पुष्टि, सभी जमाती।
11 अप्रैल तीन नए मामलों में पुष्टि।
12 अप्रैल 12 नए मामलों में पुष्टि।
13 अप्रैल केजीएमयू के अनुसार 35 नए केस आगरा में।
14 अप्रैल रात तक छह नए केसों में पुष्टि। एक की मौत।
15 अप्रैल बुधवार देर रात तक 19 नए केस में पुष्टि।
16 अप्रैल गुरुवार सुबह एक और मौत, पांच नए केस, कुल केस 172।
17 अप्रैल- शुक्रवार को 24 नए केस, कुल केस 196।
18 अप्रैल- शनिवार को एक मौत, 45 नए केस, 241 कुल केस।
19 अप्रैल- रविवार को 14 नए केस, कुल केस 255।
20 अप्रैल- सोमवार को 12 नए केस, कुल केस 267।
21 अप्रैल- मंगलवार 41 नए केस, कुल केस 308।
22 अप्रैल- बुधवार 19 नए केस, कुल केस 327।
23 अप्रैल- गुरुवार को 8 नए केस, कुल केस 335।
24 अप्रैल- शुक्रवार को 13 नए केस, कुल केस 348।
25 अप्रैल- शनिवार को 23 नए केस, कुल केस 371।
26 अप्रैल- रविवार को 2 नए केस, कुल केस 373।
27 अप्रैल- सोमवार को 12 नए केस, कुल केस 384।
28 अप्रैल- मंगलवार को 12 नए केस, कुल केस 401।
29 अप्रैल- बुधवार को 32 नए केस, कुल केस 433।
30 अप्रैल- गुरुवार को 22 नए केस, कुल केस 455।
1 मई- शुक्रवार को 21 नए केस, कुल केस 501।