आगरा में आज आये संक्रमण के 271 नये मामले, तेजी से पैर पसार रहा कोरोना
AGRA Unlock News Update आगरा में दूसरी लहर के मुकाबले तीसरी लहर में संक्रमण बहुत तेजी से बढ़ रहा है। यदि यहां एक हजार एक्टिव केस हो जाएंगे तो प्रदेश सरकार की गाइडलाइंस के अनुरूप होटल रेस्टोरेंट जिम और सिनेमाघर भी बंद कर दिए जाएंगे।
आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में दूसरी लहर के मुकाबले तीसरी लहर में कोरोना वायरस संक्रमण बहुत तेजी से बढ़ रहा है। हर दिन नए केस रिकार्ड बना रहे हैं। यदि गति यही रही तो 15 जनवरी तक आगरा में और पाबंदियां लग सकती हैं। प्रदेश सरकार की गाइडलाइंस के मुताबिक 1000 एक्टिव केस वाले शहरों में जिम, होटल, रेस्टोरेंट, सिनेमाघर बंद करा दिए जाएंगे। शनिवार को यहां कोरोना वायरस संक्रमण के 271 नए केस आए हैं। उससे पहले आगरा में शुक्रवार को 169 केस आए थे। एक्टिव केस 743 हो चुके हैं।
प्रशासन द्वारा जारी कोरोना अपडेट के अनुसार अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 26525 हो गई है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लोगों से लापरवाही न बरतने की अपील कर रहा है। रात्रि कर्फ्यू लागू हो ही चुका है। अब तक कुल 25323 लोग स्वस्थ हुए हैं। सरकारी आंकड़ों में मृतक संख्या 458 है। शनिवार तक 2230046 लोगों के टेस्ट हुइ थीं। शुक्रवार को एक दिन में कुल 5672 सैंपल जांचे गए। ठीक होने की दर गिरकर 96.45 फीसद पर आ गई है। कुछ समय पहले तक ये 98.20 पर स्थिर सी थी। आगरा में 11711643 लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं।
बढ़ा दिए जांच केंद्र
आगरा में बढ़ते कोरोना केसों के बाद कोविड जांच केंद्र फिर बढ़ा दिए गए हैं। अब जिला अस्पताल के अलावा 30 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पर सैंपलिंग की सुविधा उपलब्ध है। रेलवे स्टेशन, बस अड्डों पर पहले से टीमें लगी हुई हैं। इसी तरह ताजमहल और किला पर भी सैंपलिंग चल रही है। अब शहर के प्रमुख मालों में भी सैंपलिंग शुरू की जाएगी। इन केंद्रों पर जांच कराने के बाद रिपोर्ट पाजीटिव आई तो स्वास्थ्य विभाग खुद फोन पर सूचित करेगा। पोर्टल पर भी रिपोर्ट अपलोड की जाएगी। जल्द ही देहात के 18 सीएचसी पर भी जांच की सुविधा शुरू करने की तैयारी है।
एम्बुलेंस सेवाएं
108 सेवा- 35
ALS सेवा- 02
102 सेवा- 44
जनवरी में ये है आगरा का हाल
01 जनवरी 5 नए, कुल कोरोना संक्रमित 25805, 458 की मौत, 25317 लोग हुए ठीक।
02 जनवरी 28 नए, कुल कोरोना संक्रमित 25833, 458 की मौत, 25317 लोग हुए ठीक।
03 जनवरी 33 नए, कुल कोरोना संक्रमित 25866, 458 की मौत, 25317 लोग हुए ठीक।
04 जनवरी 23 नए, कुल कोरोना संक्रमित 25889, 458 की मौत, 25317 लोग हुए ठीक।
05 जनवरी 64 नए, कुल कोरोना संक्रमित 25953, 458 की मौत, 25317 लोग हुए ठीक।
06 जनवरी 132 नए, कुल कोरोना संक्रमित 26085, 458 की मौत, 25323 लोग हुए ठीक।
08 जनवरी 271 नए, कुल कोरोना संक्रमित 26525, 458 की मौत, 25323 लोग हुए ठीक।
07 जनवरी 169 नए, कुल कोरोना संक्रमित 26254, 458 की मौत, 25323 लोग हुए ठीक।