Move to Jagran APP

Congress Agra: पंचायत चुनाव से पूर्व आगरा कांग्रेस ने घोषित की जिला कार्यकारिणी

रविवार को आगरा आए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के समक्ष उठा था मुद्दा। सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देकर राजनीतिक समीकरण साधने की कोशिश। प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति के बाद जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मीनू ने की कार्यकारिणी की घोषणा।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Thu, 25 Mar 2021 02:46 PM (IST)Updated: Thu, 25 Mar 2021 02:46 PM (IST)
Congress Agra: पंचायत चुनाव से पूर्व आगरा कांग्रेस ने घोषित की जिला कार्यकारिणी
कांग्रेस ने आगरा में जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है।

आगरा, जागरण संवाददाता। पंचायत चुनाव से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आगरा दौरे के बाद कांग्रेस ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इसमें सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देकर राजनीतिक समीकरण साधने की कोशिश की गई है।

loksabha election banner

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू रविवार को अागरा आए थे। पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर आगरा आए प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष जिला कार्यकारिणी घोषित नहीं होने का मुद्दा उठा था। उन्होंने जिलाध्यक्ष के नए होने का हवाला देते हुए कार्यकारिणी की शीघ्र घोषणा की बात कही थी। प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति मिलने के बाद बुधवार को जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मीनू ने कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी गई। इसमें उपाध्यक्ष के पद पर अंशुल अग्रवाल, शशि शिरोमणि, अनिल बिधौलिया, बच्चू सिंह, संजीव नागर, इंद्रवीर सिंह पौनिया को तैनात किया गया है। महासचिव के पद पर विनोद कुमार सिंह, नरेश प्रधान, दीपक तोमर, शानू खां, ओपी गुप्ता, सुनील कुमार, मुरारीलाल सिकरवार, जितेंद्र वर्मा डबरइया, अनीता सिंह को नियुक्त किया गया है। लाखन सिंह त्यागी, अरविंद कुमार शुक्ला, जीवन यादव, सोमेश बघेल, राजेंद्र जाटव, अमित कुमार, मलूकचंद बघेल, अबरार अहमद, सुगम शिवहरे, गुड्डू कुरैशी, उमेश जोशी, राज कपूर, पीतम सिंह, वेद प्रकाश, प्रताप सिंह आजाद, सचिन गुप्ता, राजकिशोर, जयवीर सिंह, सोनू बघेल को सचिव बनाया गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.