Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: कोहरे ने जमाया ताजनगरी में डेरा, हाल फिलहाल राहत नहीं

Agra Weather आगरा में बुधवार सुबह छाया रहा घना कोहरा। आगरा-लखनऊ यमुना एक्‍सप्रेस वे और आगरा दिल्‍ली हाईवे पर दृश्‍यता शून्‍य होने से रेंगकर चले वाहन। सुबह से 10 बजे तक नहीं निकली धूप। रात के समय कंपकंपी छुड़ा रही है ठंड।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Wed, 20 Jan 2021 10:24 AM (IST)Updated: Wed, 20 Jan 2021 10:24 AM (IST)
Agra Weather Forecast: कोहरे ने जमाया ताजनगरी में डेरा, हाल फिलहाल राहत नहीं
आगरा में बुधवार सुबह ऐसा कोहरा छाया रहा।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में कोहरा अब डेरा जमा चुका है। जो लोग यह कहते नजर आ रहे थे कि इस बार ठंड नहीं पड़ रही है लेकिन अब वही कहने लगे हैं कि सर्दी सितम ढहा रही है। दरअसल कोहरे के चलते दृश्‍यता शून्‍य हो रही है और सुबह की गतिविधियां लगभग ठप पड़ी हैं। आगरा से यमुना एक्‍सप्रेस वे और लखनऊ एक्‍सप्रेस वे की ओर जाने वाले वाहन भी सुबह के समय थम जा रहे हैं। रात से ही कोहरा छाने लग रहा है।

loksabha election banner

बुधवार सुबह घना कोहरा होने का असर जनजीवन पर लगातार तीसरे दिन भी साफ नजर आ रहा है। आगरा-दिल्‍ली हाईवे पर ट्रक और बस रेंग-रेंगकर चल रहे थे। सुबह नौ बजे तक सड़कों पर चहल पहल कम रही। 10 बजे के बाद हल्‍की धूप निकलने के आसार हैं। सुबह 10 बजे का तापमान 11 डिग्री दर्ज किया जा चुका है। मौसम विभाग ने बुधवार को अधिकतम 22 और न्‍यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना जताई है।

इससे पहले मंगलवार सुबह कोहरा छाने के साथ ही सर्द हवा चलती रही। दोपहर में कुछ देर को हल्‍की धूप निकली, बीच बीच में बादल भी छाते रहे। अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह कोहरे में द्रश्यता शून्य हो गई, सुबह 10 बजे के बाद कोहरा कम हुआ। मगर,शीत लहर चलने से लोग सर्दी में ठिठुरते रहे। 11 बजे के बाद धूप निकली, दोपहर 12 से तीन बजे तक धूप निकलने से अधिकतम तापमान सामान्य 23 डिग्री सेल्सियस से डेढ़ डिग्री सेल्सियस कम 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य 10 डिग्री सेल्सियस से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

25 जनवरी तक सुबह छाएगा कोहरा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी ऐसा ही मौसम रहेगा। सुबह कोहरा छाएगा और दोपहर में धूप निकलेगी। 25 जनवरी तक सुबह कोहरा छाया रहेगा। इससे न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.