Move to Jagran APP

देवा हो देवा, गणपति देवा, तुमसे बढ़कर कौन..

आगरा: शहर भर में सजे गणपति पंडालों में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। देवा हो

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Sep 2018 08:00 AM (IST)Updated: Mon, 17 Sep 2018 08:00 AM (IST)
देवा हो देवा, गणपति देवा, तुमसे बढ़कर कौन..

आगरा: शहर भर में सजे गणपति पंडालों में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। देवा हो देवा, गणपति देवा.. जैसे फिल्मी गीतों के साथ भजन और भक्ति गीत गूंज रहे हैं। आस्था और श्रद्धा की बेला में श्रद्धालु भक्ति भाव में विभोर हो रहे हैं। श्री साई सेवा मित्र मंडल: साई सेवा मित्र मंडल द्वारा डिफेंस एस्टेट फेज-वन में सजाए गए गणपति पंडाल में रविवार को लगे निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 178 लोगों ने जांच कराई। 12 वर्ष से अधिक के बच्चों की नृत्य प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में मोहक प्रस्तुतियां हुई। सायंकालीन आरती रवि चौधरी और रात्रि शयन आरती रवींद्र पाल सिंह टिम्मा ने की। संजय सत्यदेव, अमित बत्रा, मनोज गुप्ता, अंशिका, अमित प्रजापति, अंकित सिंघल मौजूद रहे। शिवाजी मार्केट एसोसिएशन: राम हनुमान मंदिर बिजलीघर में शिवाजी मार्केट एसोसिएशन द्वारा पंडाल सजाया गया है। रविवार शाम पं. महेशचंद शर्मा के साथ सभी दुकानदारों ने झूमते और नाचते हुए आरती की। वेस्ट अर्जुन नगर: वेस्ट अर्जुन नगर डब्बे वाल गली में गणेश महोत्सव के उपलक्ष्य में श्रीमद्भागवत कथा चल रही है। रविवार को कथाव्यास पं. लोकेश कृष्ण शास्त्री ने कपिल देवहूति संवाद का वर्णन किया। इस दौरान शशि उपाध्याय, पं. मदन मोहन उपाध्याय, महेश पं., जय सिंह सरदार, श्याम भोजवानी, अनिल अग्रवाल, महंत पं. रामप्रकाश, राजू लालवानी आदि मौजूद रहे। यहां भी उमड़ रहे श्रद्धालु

loksabha election banner

शहर में गणेश चौक कमलानगर, तांगा स्टैंड नौलक्खा, सोनी अपार्टमेंट, यमुना पार में सजे गणपति पंडालों में भी गणपति की पूजा को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। महाराष्ट्र समाज ने किया टब में विसर्जन

महाराष्ट्र समाज के होटल ग्रांड में चल रहे गणेशोत्सव में रविवार को समाज द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। भगवान गणेश की प्रतिमा को आरती के बाद होटल के लॉन में टब में विसर्जित किया गया। बाद में टब के पानी को बगीचे में डाल दिया गया। महाराष्ट्र समाज के अध्यक्ष अभय पोताड़े, विनीता, नितिन सोवनी, दिवाकर मोखरिवाले, सुनीता, लोक स्वर के अध्यक्ष राजीव गुप्ता, संदीप अग्रवाल, प्रभाकर शेंडेकर, प्रीति, डॉ. अविनाश चिवटे, नीता, मुकुल सोवनी, विकास पं. मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.