Move to Jagran APP

बूथों की व्यूह रचना से चुनावी किला जीतेगी भाजपा

आगरा: आगरा के नौ विधानसभा और दो लोकसभा क्षेत्रों में झंडा बुलंद कर चुकी भाजपा अब इस लोकसभा च

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 10:30 AM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 10:30 AM (IST)
बूथों की व्यूह रचना से चुनावी किला जीतेगी भाजपा
बूथों की व्यूह रचना से चुनावी किला जीतेगी भाजपा

आगरा: आगरा के नौ विधानसभा और दो लोकसभा क्षेत्रों में झंडा बुलंद कर चुकी भाजपा अब इस लोकसभा चुनाव से पहले तैयारी में जुटी है। बूथों की व्यूह रचना से चुनावी किला फतेह करने की कवायद की जा रही है। शुक्रवार को पार्टी की प्रदेश महामंत्री ने यही टिप्स दिए।

loksabha election banner

पार्टी कार्यालय पर हुई कार्ययोजना की बैठक में प्रदेश महामंत्री नीलिमा कटियार ने पार्टी पदाधिकारियों से मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान पर चर्चा की। कहा कि बूथ की मजबूती ही सबसे जरूरी है। बूथ मजबूत होगा तो संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि जरूरी है कि बूथ किट की व्यवस्था की जाए। प्रत्येक विधानसभा की सूची को बूथ किट में रखा जाए। मतदाता परिवार पर्ची भी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि बूथ किट के ऊपर लगे स्टिकर पर बूथ नंबर, नाम, विधानसभा का नाम जरूर लिखा जाए। उन्होंने साफ कहा कि हमें बूथ की संरचना करनी है। क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह ने भी संगठन की मजबूती को बूथों को मजबूत करने पर जोर दिया। कहा कि चुनाव जीतने के लिए बूथ सबसे पहला मंत्र है। बूथों को लेकर सारी तैयारी अभी से करना जरूरी है। जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, विधायक रानी पक्षालिका सिंह, महेश गोयल, रामप्रताप चौहान, जितेंद्र वर्मा, सत्यदेव दुबे, गिर्राज कुशवाहा, उमाशंकर माहौर, सहदेव शर्मा मौजूद रहे।

भाजपा के कार्यकर्ता क्षेत्र में काम पर कम चुनाव पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। यह इसलिए भी हो रहा है कि ऊपर से आलाकमान के साफ निर्देश हैं। 2019 का चुनाव भाजपा किसी भी कीमत पर जीतना चाहती है, उसके लिए केंद्र में सरकार बनते ही तैयारी शुरू कर दी गई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.