Move to Jagran APP

बारिश के बाद तेज हवा से लोटी बाजरा की फसल

किसानों की उम्मीदों पर फिरा पानी पिनाहट के अरनोटा फीडर से 40 गांवों की बत्ती रही गुल

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Sep 2021 06:20 AM (IST)Updated: Sat, 18 Sep 2021 06:20 AM (IST)
बारिश के बाद तेज हवा से लोटी बाजरा की फसल
बारिश के बाद तेज हवा से लोटी बाजरा की फसल

जागरण टीम, आगरा। देहात अंचल में झमाझम बारिश और तेज हवा से खेतों में खड़ी बाजरा की फसल लोट गई। इससे किसानों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है।

loksabha election banner

बाह: गुरुवार सुबह से शुक्रवार दोपहर तक हुई बारिश से बाजरा की फसल को नुकसान हुआ है। बारिश के बाद चली तेज हवा के कारण खेत में बाजरा की फसल गिर गई। चंबल पट्टी पुरा बाघराज, कैंजरा, तिन्नेत पुरा आदि गांव के किसानों ने बाजरा की फसल को पहले ही बुवाई कर दी थी। बीच में बारिश न होने का कारण निजी नलकूप से सिचाई कर दी। इससे बाजरा का पेड लंबा हो गया। पवन भदौरिया, राम सिंह, ओमवीर आदि का कहना है कि गिरी हुई फसल के गलने की संभावना है।

पिनाहट: बारिश ने किसानों की उम्मीद पर पानी फेर दिया है। क्षेत्र में 24 घंटे से हो रही लगातार बारिश से बाजरा की फसल को नुकसान हुआ है। फसल 50 फीसद तक बर्बाद हो गई है। इसके अलावा बारिश ने बिजली आपूर्ति को भी ठप कर दिया है। अरनोटा फीडर के करीब पांच पोल टूट जाने से पूरा फीडर बंद रहा। इससे मानिक पूरा, नगला भरी, काकर खेड़ा, बसई भदौरिया समेत करीब 40 गांव की विद्युत आपूर्ति बंद रही। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार को फसलों के नुकसान आलानकन करना चाहिए। किसान महेश, सुखवीर, रामकेश, महेश परिहार, राजवीर ने मांग की है। बिचौलियों से मुक्त हो रही किसानों की फसल

जागरण टीम, आगरा: भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर हरेंद्र सिंह ने किरावली, अछनेरा और फतेहपुर सीकरी क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने अनाज मंडियों में जाकर किसानों, आढ़तियों व पल्लेदारों से वार्ता की। किसानों की उपज का समुचित मूल्य मिलने और कृषि के क्षेत्र में नवीन सुधारों पर चर्चा की गई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार में किसानों के लिए सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। उन्हें एमएसपी के सापेक्ष कीमतें मिल रही हैं। किसानों की फसल बिचौलियों से मुक्त हो रही है। मनुदेव आर्य, ज्ञानेंद्र गुर्जर, जुगे पहलवान, प्रेमवीर सिंह, अभिषेक गुर्जर आदि रहे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने फतेहपुर सीकरी स्मारक का भी अवलोकन किया। वे पंचमहल, जोधाबाई महल, दीवान-ए-खास भी गए और यहां की वास्तुकला को देखा। उनके साथ मध्य प्रदेश प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनु देव आर्य, हरेंद्र सिंह, अभिषेक गुर्जर, श्याम पंडित, जोगिदर, बालेंद्र गुर्जर मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.