Move to Jagran APP

Weather Change: शाम को निकलें ध्यान से, सुबह की धुंध के बाद अब रात को छा सकता है कोहरा

Weather Change सुबह 10 बजे तक छाई रही धुंध न्यूनतम तापमान बढा। तापमान में बदलाव से रात को छा सकता है कोहरा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सुबह सर्द हवा चलने के बाद दोपहर में धूप निकल रही है। इससे कोहरा छा सकता है।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Thu, 05 Nov 2020 04:48 PM (IST)Updated: Thu, 05 Nov 2020 04:48 PM (IST)
Weather Change: शाम को निकलें ध्यान से, सुबह की धुंध के बाद अब रात को छा सकता है कोहरा
तापमान में हो रहे बदलाव से रात में कोहरा छा सकता है।

आगरा, जागरण संवाददाता। सुबह धुंध स्माग के साथ हुई, सर्द हवा चलने से प्रदूषक तत्व निचली सतह पर आ गए। इससे गुरुवार सुबह 10 बजे तक कुछ क्षेत्रों में धुंध छाई रही। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि तापमान में हो रहे बदलाव से रात में कोहरा छा सकता है।

loksabha election banner

सुबह सूरज की किरणें धुंध में छिप गईं, सर्द हवा चलती रही। 10 बजे तक धुंध छाई रही, इसके बाद धूप निकली। सुबह धुंध छाए रहने के साथ ही तापमान में भी बढोत्तरी हुई, बुधवार को न्यूनतम तापमान 12 .7 डिग्री ​सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह गुरुवार को 14 डिग्री सेल्सियस रहा, यह सामान्य 15 डिग्री सेल्सियस से एक डिग्री कम रहा।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सुबह सर्द हवा चलने के बाद दोपहर में धूप निकल रही है। इससे कोहरा छा सकता है। गुरुवार रात को कोहरा छाने की आशंका है।

नौ नवंबर तक तापमान में बढोत्तरी

तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। मगर, अब यह बढने लगा है, गुरुवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि नौ नवंबर तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढोत्तरी होगी। न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, अधिकतम तापमान के 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.