Move to Jagran APP

निगम के सीमा विस्तार पर एडीए ने फंसाया पेच, उठा दिए सवाल Agra News

आठ राजस्व ग्रामों के आंशिक क्षेत्र को शामिल करने के पक्ष नहीं एडीए अफसर। एक गांव में दो तरीके की प्रणाली लागू होने से होगा नुकसान।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Thu, 19 Dec 2019 10:03 AM (IST)Updated: Thu, 19 Dec 2019 10:03 AM (IST)
निगम के सीमा विस्तार पर एडीए ने फंसाया पेच, उठा दिए सवाल Agra News
निगम के सीमा विस्तार पर एडीए ने फंसाया पेच, उठा दिए सवाल Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। नगर निगम के सीमा विस्तार की राह में एडीए ने पेच फंसा दिया है। एडीए अफसर एक ही गांव में दो तरीके की प्रणाली लागू करने के पक्ष में नहीं हैं। इससे जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। विभागीय अफसरों का भी सिरदर्द बढ़ जाएगा। इसका असर सरकारी खजाने पर पड़ेगा। विभागों में तालमेल भी ठीक तरीके से नहीं बैठ सकेगा।

loksabha election banner

तीस नवंबर को नगर निगम सदन ने दस गांवों को निगम में शामिल करने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। पिछले सप्ताह अनुसचिव, आवास एवं शहरी नियोजन एके सिंह ने एडीए उपाध्यक्ष से सीमा विस्तार को लेकर राय मांगी थी। बुधवार को इसे लेकर विभागीय अफसरों की बैठक हुई। बैठक में तय हुआ कि आठ राजस्व ग्रामों का आंशिक हिस्सा सीमा विस्तार में आएगा। ऐसे में बाकी का हिस्सा ग्राम पंचायत में रहेगा। विकास न होने या फिर अन्य मामले में जनता को अलग-अलग शिकायत करना होगा। जैसे आधे लोग सफाई और सीवर सफाई की शिकायत नगर निगम और आधे क्षेत्र के लोग इसकी शिकायत ग्राम पंचायत के अफसरों से करेंगे। ऐसी ही दिक्कत एडीए को भी आएगी। अगर कोई रोड बनती है तो वह ननि क्षेत्र में ही बनेगी। इसी तरह से आधे लोग हाउस टैक्स ननि में जमा करेंगे। इस तरह से एक ही गांव में दो तरीके की प्रणाली काम करेगी। एडीए क्षेत्र में आने पर अनिवार्य रूप से नक्शा पास करना होगा। आठ राजस्व ग्रामों के आंशिक क्षेत्र (अवधपुरी, शास्त्रीपुरम, यूपीएसआइडीए के सभी औद्योगिक क्षेत्र) में प्रमुख रूप से शामिल है।

फैक्ट फाइल

-100 वार्ड हैैं नगर निगम में, जिसमें कुल 12.50 लाख मतदाता हैं।

- 05 ग्राम पंचायतों का अस्तित्व नई व्यवस्था के बाद खत्म हो जाएगा।

-10 गांवों का 16.12 वर्ग किमी हिस्सा नगर निगम में शामिल होगा।

- 640 ग्राम पंचायतें हैैं अभी, सीमा विस्तार के बाद 635 रह जाएंगी।

- 14100 हेक्टेअर है वर्तमान में नगर निगम का क्षेत्रफल।

-10 नए गांव शामिल होने के बाद क्षेत्रफल बढ़कर 15712 हेक्टेअर हो जाएगा।

-11.43 फीसद बढ़ेगा नगर निगम का क्षेत्रफल।

नगर निगम में शामिल होने हैैं ये गांव

बाबरपुर मुस्तकिल, तोरा, कलाल खेडिय़ा, चमरौली, कहरई, नगला अलबतिया, दहतोरा, शास्त्रीपुरम योजना, अवधपुरी कॉलोनी, यूपीएसआइडीए के सभी औद्योगिक क्षेत्र।

- नगर निगम की सीमा में आठ राजस्व गांवों का आंशिक हिस्सा आ रहा है। आंशिक हिस्से से कई तरीके की दिक्कतें आएंगी। एडीए अफसर इस पर मंथन कर रहे हैं। जल्द शासन को रिपोर्ट भेज दी जाएगी।

एनजी रवि कुमार, कार्यवाहक उपाध्यक्ष एडीए  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.