लेडी कांस्टेबल पर एसिड अटैक मामले में पुलिस ने दिखाई तेजी, पांच हुए गिरफ्तार
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर तैनात महिला आरक्षी पर फेंका था तेजाब। दुकानदार दो दोस्त शनिवार को उठाए दो पहले दबोचे।
आगरा, जेएनएन। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर तैनात महिला आरक्षी पर एसिड अटैक के दो और आरोपित पुलिस ने धर दबोचे। पुलिस ने चालीस घंटे में पांच आरोपित गिरफ्तार कर लिए, एक अभी फरार है। पुलिस ने उस दुकानदार को भी गिरफ्तार कर लिया है, जिसने मुख्य आरोपित संजय को एसिड बेचा था। गोकुल बैराज पुल के नीचे भागने की फिराक में दुबके दोनों युवक प्यार में अंधे यार का साथ देने आए थे। उनका अपराध इसलिए भी गंभीर हो उठता है उन्होंने संजय को रोकने के बजाय उकसाया। इधर आगरा में एसिड अटैक पीडि़ता की हालत में सुधार है।
बीते बुधवार को सुबह चार बजे सदर बाजार थाना क्षेत्र के दामोदरपुरा में महिला आरक्षी नीलम पर उस वक्त तेजाब फेंका गया था, जब वह जन्मस्थान पर ड्यूटी देने जा रही थी। महिला आरक्षी और संजय एक दूसरे को पहले से ही जानते थे और संजय उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। आरक्षी की तहरीर पर पुलिस ने बुलंदशहर, खुर्जा देहात के थाना बिजलीपुर के गांव नेमताबाद निवासी संजय उर्फ बिट्टू सहित अन्य के खिलाफ दर्ज की थी।
पुलिस ने पांच अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर बालाजीपुरम से सोनू को गिरफ्तार कर लिया तो देर रात संजय उर्फ सत्यपाल पुत्र रविकरन को मुठभेड़ में यमुनापार क्षेत्र में राधे कोल्ड स्टोर के पास से गिरफ्तार कर लिया। शेष बचे बॉबी पुत्र नरेश और किशन पुत्र मोहन ङ्क्षसह फरार चल रहे थे। संजय और सोनू ने पूछताछ में बताया कि बॉबी पुत्र नरेश व किशन पुत्र मोहन ङ्क्षसह मथुरा आने वाले हैं। जानकारी पर पुलिस ने जाल बिछाया और शनिवार की सायं दोनों को बैराज मोड़ से थाना सदर बाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तेजाब बेचने वाले दुकानदार पुनीत शर्मा पुत्र सुभाष चंद्र निवासी मुरारी नगर थाना खुर्जा देहात, बुलंदशहर को भी गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी राजेश कुमार ङ्क्षसह ने बताया कि शेष बचे एक आरोपित हिमांशु की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
राहत राशि के लिए भेजा आवेदन
पुलिस विभाग ने एसिड अटैक पीडि़ता महिला आरक्षी को लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष के तहत राहत राशि दिलाए जाने के लिए प्रस्ताव पोर्टल पर अपलोड कर दिया है। इस संबंध में विभाग ने अपनी आख्या भी तत्परता से लगाई है।