Move to Jagran APP

Misdeed Case in Agra: आगरा में एक वर्ष से बालिका को धमकाकर घिनौनी हरकत कर रहे थे आरोपित

Misdeed Case in Agra डर के कारण मुंह नहीं खोल रही थी पीड़िता ज्यादती होने पर दी मां को जानकारी। पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर भेजा जेलपुलिस हिरासत में कुबूली घटना। लेडी लायल में भर्ती है सामूहिक दुष्कर्म का शिकार बालिका हालत में हुआ है सुधार।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Mon, 19 Jul 2021 04:51 PM (IST)Updated: Mon, 19 Jul 2021 04:51 PM (IST)
Misdeed Case in Agra:  आगरा में एक वर्ष से बालिका को धमकाकर घिनौनी हरकत कर रहे थे आरोपित
एक वर्ष से बालिका के साथ घिनौनी हरकत करने वाले आरोपित।

आगरा, जागरण संवाददाता। एत्माद्दौला क्षेत्र में 12 वर्ष की बालिका को आरोपित एक वर्ष से शिकार बना रहे थे। कई बार उन्होंने धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।डर के कारण उसने अपने स्वजन को भी जानकारी नहीं दी थी। अब ज्यादती होने पर उसने मां को घटना की जानकारी दी। इसके बाद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने रविवार रात तक तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उन्हें कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया।

loksabha election banner

एत्माद्दौला क्षेत्र की 12 वर्षीय बालिका रविवार दोपहर अपने घर के बाहर बर्फ लेने गई थी। तभी पड़ोस में रहने वाले जाहिद, इरफान और आदिल ने उसे हाथ पकड़कर एक कमरे में खींच लिया। इसके बाद बालिका के साथ तीनों ने दुष्कर्म किया। हालत बिगड़ने पर आरोपितों ने बालिका को वहां से छोड़ा। बदहवास हालत में घर पहुंची बालिका ने मां को घटना की जानकारी दी। इसके बाद स्वजन उसे लेकर थाना एत्माद्दौला पहुंचे। पुलिस उसे मेडिकल के लिए लेडी लायल लेकर पहुंची। वहां बालिका की हालत बिगड़ रही थी। तीन घंटे बाद बालिका को इलाज मिला। राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अशफाक सैफी ने वहां पहुंचकर नाराजगी जाहिर की। इसके बाद बालिका को भर्ती कर लिया गया। अब उसकी हालत में सुधार है। उधर, बालिका के स्वजन की तहरीर पर रात में ही एत्माद्दौला थाने में सामूहिक दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। बालिका ने स्वजन को बताया कि आरोपित उसे एक वर्ष से शिकार बना रहे थे। जान से मारने की धमकी देकर वे हर बार चुप करा देते थे। इंस्पेक्टर एत्माद्दौला देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि आरोपितों को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया है। उन्होंने गिरफ्तारी के बाद अपना जुर्म भी कुबूला है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.