ब्लैकमेलिंग के आरोपित ने जेल में खाया जहर, हालत गंभीर
मैनपुरी में किशोरी के साथ दुष्कर्म का वीडियो बनाकर किया था दोस्तों को वायरल।
आगरा(जेएनएन): किशोरी के साथ दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने के बाद उसे दोस्तों के साथ अवैध संबंधों के लिए दबाव बनाने और उसे खुदकशी के लिए विवश करने वाले अभियुक्त ने जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की।
मैनपुरी जिला जेल में निरुद्ध अभियुक्त ने रविवार को सुबह खुदकुशी की कोशिश की। अभियुक्त ने घास पर छिड़कने वाली दवा खा ली। हालत खराब होने के कारण उसे सैफई रेफर किया गया है।
मामले के अनुसार मैनपुरी में शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गाव की निवासी अनुसूचित जाति की किशोरी के साथ कुछ दिन पूर्व गाव के युवक ने बहला फुसलाकर दुष्कर्म किया था। घटना का वीडियो बनाकर उसे अपने दोस्तों को वायरल कर दे दिया था। आरोपित के दोस्त भी किशोरी से अवैध संबंध के लिए दबाव बना रहे थे। ब्लैकमेलिंग से मजबूर होकर किशोरी ने जहर खा लिया था जिससे उसकी सैफई में मौत हो गई थी। घटना के बाद ग्रामीणों ने हंगामा किया था। पाच आरोपितों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मुख्य आरोपित मोंटी यादव को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। ब्लैकमेलिंग के आरोपित उमेश व अन्य अभियुक्तों को पुलिस ने जेल भेज दिया था। जेल अधिकारियों ने रविवार को सुबह उमेश को जेल परिसर में खड़ी फसल में घास नष्ट करने के लिए दवा छिड़कने के काम पर लगाया था। तभी करीब आठ बजे उमेश ने जहरीली दवा खा ली। उसकी हालत बिगड़ गई। जिला अस्पताल ले जाया गया। वहा से सैफई रेफर कर दिया गया है। जेल प्रशासन लगातार उसकी हालत पर नजर रखे हुए है। अभियुक्त के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।