Move to Jagran APP

यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, एक की मौत, 11 घायल

नोएडा से आगरा जा रहीं दो कार आपस में टकराईं। फीरोजाबाद हाथरस सहित एटा निवासी लोग हुए घायल।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sat, 23 Mar 2019 05:06 PM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2019 05:06 PM (IST)
यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, एक की मौत, 11 घायल
यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, एक की मौत, 11 घायल

आगरा, जेएनएन। यमुना एक्सप्रेस वे पर शनिवार सुबह नोएडा से आगरा की ओर जा रहीं दो कार आपस में टकरा कर पलट गईं। इससे उनमें सवार एक महिला की मौत हो गई और ग्यारह लोग घायल हो गए।

loksabha election banner

यमुना एक्सप्रेस वे पर शनिवार सुबह यात्रियों से भरी ईको और डस्टर कार नोएडा से आगरा की ओर जा रही थीं। थाना जमुनापार क्षेत्र में माइल स्टोन 105 के समीप सुबह करीब साढ़े आठ बजे दोनों आपस में टकरा कर सड़क पर पलट गई। जिससे उनमें सवार कुछ यात्री उछल कर सड़क पर गिर पड़े और कुछ यात्री कारों में फंसे रह गए। हादसे में घायल लोग मदद को चीख पुकार मचाने लगे। सूचना पर पुलिस और एक्सप्रेस वे कर्मी मौके पर पहुंच गए।

जब तक हादसे में घायलों को मदद मिलती तक तब घायल महिला मुन्नीदेवी (50) पत्नी राजवीर सिंह निवासी ओमनगर करन मोहल्ला जिला फीरोजाबाद की मौत हो गई। जबकि विशाल पाठक, नवाब सिंह एवं तेजवीर सिंह निवासी टूंडला, अजय व दिनेश निवासी फीरोजाबाद, राहुल अग्रवाल दिल्ली, जुगेंद्र गिरी निवासी गंगा विहार दिल्ली, सुरेश निवासी गांव गौरेला जनपद एटा, हरिशंकर निवासी गांव गांगोली जनपद हाथरस, सुरेश निवासी गांव धनोली, आगरा एवं देवेंद्र निवासी गांव नयाबांस (सकरौली) एटा घायल हो गए। इसमें देवेंद्र की हालत गंभीर है। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भिजवाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.