Move to Jagran APP

यमुना एक्‍सप्रेस वे पर भीषण हादसा, सात की मौत और छह घायल

मथुरा के बलदेव के समीप एंबुलेंस और कार में टक्कर। छह लोग घायल, एक घंटे ट्रैफिक रहा ठप।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Tue, 19 Feb 2019 11:41 AM (IST)Updated: Tue, 19 Feb 2019 11:41 AM (IST)
यमुना एक्‍सप्रेस वे पर भीषण हादसा, सात की मौत और छह घायल
यमुना एक्‍सप्रेस वे पर भीषण हादसा, सात की मौत और छह घायल

आगरा, जेएनएन। मथुरा के पास यमुना एक्‍सप्रेस वे पर मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। एक शव को लेकर नोएडा से आगरा की ओर आ रही एंबुलेंस आइटेन कार से टकरा गई। हादसे में छह लोगों की मौत की सूचना एवं छह लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

loksabha election banner

हादसा होते ही दोनों वाहनों के यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। जब तक इलाका पुलिस, यमुना एक्सप्रेस वे राहत कर्मचारी और राहगीर मिलकर घायलों को निकालते, तब तक छह लोगों की मौत हो चुकी थी। हादसे के कारण करीब एक घंटे तक ट्रैफिक बाधित रहा।

घटना मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में गांव सुखदेव बुर्ज पर माइल स्टोन 138 के समीप की है। जेके 02 सीबी 0102 एंबुलेंस नोएडा से आगरा की ओर जा रही थी। एंबुलेंस अनियंत्रित हो गई और डिवाडर को ताेड़कर कलाबाजी खाते हुए दूसरे ट्रेक आगरा- नाेएडा पर आकर आगरा से नोएडा की तरफ जा रही आइ-10 कार से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दाेनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। एंबुलेंस चालक जम्मू निवासी हरी सिंह, मोहम्मद जहीर(40) निवासी अर्बल गंगानगर बिहार के शव को लेकर जम्‍मू से बिहार के लिए जा रहा था। उसके साथ स्व. जहीर की पत्नी आसमा, पुत्र रिजवान, सोहेल अहमद और सोहेल अहमद की पत्नी ताहिरा भी एंबुलेंस में सवार थीं। कार में सवार लोग टूंडला से किसी शादी समारोह में शामिल होकर नाेएडा की तरफ जा रहे थे। इलाका पुलिस, यमुना एक्सप्रेस वे के राहत कर्मचारी और राहगीरों ने दोनों वाहनों में फंसे लोगों को निकाला। यातायात भी ठप हो गया। घायल वाहनों के बीच बुरी तरह फंसे हुए थे। हादसे में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए आगरा के कृष्णा हॉस्पीटल भेजा गया है। बताया गया है कि एक घायल ने उपचार के दौरान आगरा में दम तोड़ दिया है। 

हादसे में मृतकों के नाम

1- मोहम्‍मद ताहिर अंसारी(26) पुत्र नूरहमद अंसारी

2- एंबुलेंस चालक हरी सिंह(40) पुत्र चमन सिंह निवासी उमदचंद नगर जम्‍मू कश्‍मीर

3- सोहिल अहमद(28), निवासी अर्बल गंगानगर बिहार

4- आसमा(36) पत्‍नी जहीर, निवासी अर्बल गंगानगर बिहार

5- जहांगीर आलम(25) पुत्र जनुअल अंसारी, शास्‍त्री पार्क दिल्‍ली

6- दस वर्षीय बालक (शिनाख्‍त नहीं हो पाई है)

7- महिला(32) (शिनाख्‍त नहीं हो पाई है)

ये हुए घायल 

1- गुलशन आरा पत्‍नी सोहिल

2- रिजवान (12) पुत्र जाहिर

3- शाकिब(8) पुत्र सोहिल

4- सोनू(35) उर्फ विश्‍वास भारद्वाज प्रवक्‍ता श्री तिलक इंटर कॉलेज फीरोजाबाद

तीन घायलों की शिनाख्‍त नहीं हो पाई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.