Move to Jagran APP

Accident on Expressway: यमुना एक्सप्रेस वे पर डंपर में टकराई बस, 13 यात्री घायल

आगरा की ओर से नोएडा जा रही थी बस। कानपुर से प्राइवेट स्‍लीपर बस सवारियां लेकर चली थी। सुबह करीब चार बजे हुआ हादसा। यात्रियों में मच गई चीखपुुकार। कई यात्री खिड़की से बाहर कूद पड़े। घायलों को मथुरा के अस्‍पताल में कराया गया है भर्ती।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Mon, 13 Sep 2021 08:17 AM (IST)Updated: Mon, 13 Sep 2021 08:17 AM (IST)
Accident on Expressway: यमुना एक्सप्रेस वे पर डंपर में टकराई बस, 13 यात्री घायल
एक्‍सप्रेस वे पर हादसे के बाद घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए ले जाते लोग।

आगरा, जेएनएन। यमुना एक्सप्रेस वे पर सोमवार सुबह आगरा से नोएडा की ओर जा रही यात्रियों से भरी बस आगे चल रहे डंपर में टकरा गई। जिससे बस में सवार 13 यात्री घायल हो गए। इनमें से कई यात्रियों की हालत गंभीर है।

prime article banner

यमुना एक्सप्रेस वे पर प्राइवेट स्लीपर बस कानपुर से सवारियां लेकर दिल्ली जा रही थी। बस में करीब 50 यात्री सवार थे, ज्यादातर यात्री अपनी सीटों पर झपकी ले रहे थे। थाना नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन 65 के समीप सोमवार सुबह करीब चार बजे अचानक बस आगे चल रहे गिट्टी भरे डंपर में टकरा गई। जिससे सीटों पर बैठे यात्री एक दूसरे के ऊपर गिर पड़े। कुछ यात्री चीख-पुकार मचाते हुए बस की खिड़की खोल कर बाहर कूद पड़े। हादसे में अलसीफा, आशा, रौनक, रहीश, मुगुना, अकील, रामसागर, सन्नी, पूनमव नन्दनी निवासी दिल्ली तथा अनुज, अंकित, सर्वेश निवासी रामपुर घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस और एक्सप्रेस वे कर्मी मौके पर पहुंच गए। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया। जिनमें कई की हालत गंभीर बताई गई है। क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटवा कर आवागमन सुचारू कराया। बाजना कट चौकी इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि हादसे में 13 लोग घायल है। जिन्हें अस्पताल तथा अन्य यात्रियों को दूसरे वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है। इस दौरान कुछ देर को एक्‍सप्रेस वे पर यातायात भी प्रभावित रहा।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.