ईद मनाकर लौटता परिवार लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसेे का शिकार Agra News
वैगन आर कार के उड़े परखच्चे। कानपुर की निवासी महिला की मौत। परिवार के चार सदस्य घायल।
By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 16 Aug 2019 10:58 AM (IST)Updated: Fri, 16 Aug 2019 10:58 AM (IST)
आगरा, जेएनएन। ईद मनाकर लौटता परिवार लखनऊ एक्सप्रेस वेे पर हादसे का शिकार हो गया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा इतना जबरदस्त था कि वैगन आर के परखच्चे उड़ गए।
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस पर हादसा स्वतंत्रता दिवस के दिन हुआ। इस्तफ़ाराबाद, कानपुर निवासी इकबाल अपने परिवार और माता पिता के साथ दिल्ली में परिजनों के पास ईद मनाने गए थे। गुरुवार को परिवार के साथ वैगन आर कार से वापस कानपुर लौट रहे थे। एक्सप्रेस वे पर नसीरपुर के पास डिवाइडर से टकराकर तेज रफ्तार कार पुलिया में घुसी। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर ही इकबाल की पत्नी फरीन ( 38) की मृत्यु हाेे गई। हादसे में पिता समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर रेस्क्यू टीम पहुंच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें