मरीज घर में, आयुष्मान के रिकॉर्ड में 15 दिन से भर्ती
- 15 दिन बाद दूसरे अस्पताल में भर्ती कराने पर खुला मामला, आइसीयू में भर्ती, निश्शुल्क इलाज को भटक रहे परिजन
By Edited By: Published: Mon, 18 Feb 2019 07:00 AM (IST)Updated: Mon, 18 Feb 2019 07:00 AM (IST)
आगरा, जागरण संवाददाता। मरीज की घर पर सांस उखड़ रहीं थी, आयुष्मान योजना के रिकॉर्ड में निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। 15 दिन बाद दूसरे हॉस्पिटल में भर्ती कराने पर मामला खुल गया। मरीज गंभीर हालत में सघन चिकित्सा कक्ष (आइसीयू) में भर्ती है। परिजन निश्शुल्क इलाज के लिए चक्कर लगा रहे हैं। इंद्रपाल (49) निवासी गांव अगवार, एत्मादपुर को एक फरवरी को गंभीर हालत में परिजनों ने श्री कृष्णा हॉस्पिटल, यमुना पार में भर्ती कराया। यहां उन्हें आयुष्मान भारत योजना के गोल्डन कार्ड से निश्शुल्क इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया। बेटे धर्मवीर ने बताया कि पांच घंटे बाद घर ले जाकर सेवा करने के लिए कह दिया। उन्हें घर ले आए। शनिवार को तबीयत बिगड़ने पर अमरनाथ हॉस्पिटल, यमुना पार लेकर पहुंचे। यहां आइसीयू में भर्ती करने के बाद गोल्डन कार्ड से आयुष्मान भारत योजना के निश्शुल्क इलाज के लिए ऑनलाइन पंजीकरण किया। इसके रिकॉर्ड में इंद्रपाल एक फरवरी से श्री कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती है। तीमारदार ने हेल्प लाइन नंबर पर शिकायत की, इसके बाद श्री कृष्णा हॉस्पिटल पहुंचे। उन्हें वहां से भगा दिया। सीएमओ डॉ. मुकेश वत्स ने बताया कि यह गंभीर मामला है, किस स्तर से गड़बड़ी हुई है, इसकी जांच कराई जाएगी। ये है हाल आयुष्मान योजना से अनुबंधित अस्पताल - चार सरकारी, 34 निजी अस्पताल मरीजों को मिल चुका लाभ - 1235 परिवारों को मिलना है लाभ - 1.63 लाख मरीज की हालत गंभीर थी, उसे भर्ती करने के बाद डिस्चार्ज कर दिया था, इसका रिकॉर्ड भी ऑनलाइन अपडेट कर दिया है। किसी तकनीकी गड़बड़ी से यह समस्या हो रही है। डॉ. अरविंद यादव, श्री कृष्णा हॉस्पिटल मेरे पिता का गोल्डन कार्ड है लेकिन ऑनलाइन पंजीकरण में भर्ती दर्शाया जा रहा है। हेल्प लाइन नंबर पर शिकायत के बाद भी मदद नहीं की गई। धर्मवीर, मरीज का बेटा आयुष्मान योजना में हर बीमारी, मरीज भर्ती रहने के दिन और चार्ज पहले से निर्धारित हैं, यह गड़बड़ी किस स्तर से हुई है। इसकी जांच कराई जाएगी। डॉ. अजय कपूर, प्रभारी आयुष्मान भारत योजना
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें