Move to Jagran APP

साथियों को 'नमस्‍ते' नहीं बोला, इतनी सी बात पर आगरा में स्‍कूली छात्र को मार दी गोली

आगरा में नमस्ते न करने पर बीच सड़क पर दसवीं के छात्र को मारी गोली। 12वीं के छात्र और उसके साथी ने की रंगबाजी में घटना एक हिरासत में। आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने लिखा जानलेवा हमले का मुकदमा। एक आरोपित लड़का है अभी फरार।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Wed, 19 Jan 2022 09:44 AM (IST)Updated: Wed, 19 Jan 2022 09:44 AM (IST)
साथियों को 'नमस्‍ते' नहीं बोला, इतनी सी बात पर आगरा में स्‍कूली छात्र को मार दी गोली
आगरा में एक स्‍कूली छात्र को साथियों द्वारा ही गोली मार दी गई।

आगरा, जागरण संवाददाता। न्यू आगरा क्षेत्र में 12वीं का छात्र और उसका साथी रंगबाजी कर रहा था। पड़ोस में रहने वाले दसवीं के छात्र के नमस्ते न करने पर बीच सड़क रोककर मारपीट करके गोली मार दी। घायल छात्र काे हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने आरोपित 12वीं के छात्र को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

loksabha election banner

अस्‍पताल में भर्ती घायल छात्र। 

न्यू आगरा की रूप नगर कालोनी निवासी आर्यन कठेरिया दसवीं का छात्र है। मंगलवार दोपहर तीन बजे वह कोचिंग जा रहा था। तभी पड़ोस में रहने वाले 12वीं के छात्र विशेष बघेल और उसके दोस्त गौरव बघेल ने उसे नगला बूढ़ी में रोड पर रोक लिया। उससे कहा कि बहुत बड़ा बदमाश हो गया है। नमस्ते नहीं करता है। यह कहकर दोनों ने आर्यन से मारपीट की। वह जान बचाकर भागा तो आरोपितों ने उसको तमंचे से गोली मार दी। आर्यन के पैर में गोली लग गई। जानकारी होने पर पुलिस वहां पहुंची। घायल को हास्पिटल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने हास्पिटल में भर्ती आर्यन से बात की। उसने बताया कि वह विशेष को जानता था। उनके साथ कई लड़के रहते हैं। स्कूल में विवाद होने पर वह मदद करता था। कुछ दिन से वह विशेष से बात नहीं कर रहा था। इसी को लेकर विशेष और गौरव ने उसे रास्ते में रोककर गोली मार दी। एसओ न्यू आगरा अरविंद निर्वाल ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है। एक आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है। दूसरे की तलाश में दबिश दी जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.