Wetlands: आगरा में 62 वेटलैंड्स मिले, जल्द तैयार होगी इनको संरक्षित करने की कार्य योजना
आगरा की पांच तहसीलों में हैं वेटलैंड्स सबसे अधिक खेरागढ़ तहसील में 28 मिले। देरी पर एनजीटी ने एक लाख रुपये प्रति माह का जुर्माना लगाने के लिए हैं आदेश। वेटलैंड्स में फतेहपुरसीकरी रोड स्थित तेरह मोरी बांध प्रमुख रूप से है। जहां पर विभिन्न प्रजातियों के वन्य जीव हैं।
आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में वेटलैंड्स की तलाश पूरी हो गई है। पहले चरण में 62 वेटलैंड्स मिले हैं। यह पांच तहसीलों में हैं। सबसे अधिक खेरागढ़ तहसील में 28 हैं। वेटलैंड्स की जल्द कार्य योजना तैयार होगी। कार्य योजना देरी पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) द्वारा हर माह एक लाख रुपये का जुर्माना वसूलने के आदेश दिए हैं।
एनजीटी में ले. कर्नल सर्वदमन सिंह ओबराय प्रति यूनियन आफ इंडिया केस की सुनवाई 25 फरवरी 2020 को हुई थी। एनजीटी ने वेटलैंड्स के चिन्हीकरण और उसके संरक्षण की कार्य योजना तैयार करने के आदेश दिए थे। कार्य योजना में देरी पर एक लाख रुपये प्रति माह का जुर्माना लगेगा। जिसे देखते हुए छह तहसीलों में टीमों ने सर्वे किया। सर्वे में फतेहाबाद तहसील में एक भी वेटलैंड्स नहीं मिला। बाकी पांच तहसीलों में वेटलैंड्स मिले हैं। सबसे कम तहसील सदर में दो हैं। वेटलैंड्स में फतेहपुरसीकरी रोड स्थित तेरह मोरी बांध प्रमुख रूप से है। जहां पर विभिन्न प्रजातियों के वन्य जीव हैं।
क्या है वेटलैंड्स
जमीन का ऐसा निचला एरिया जहां पर कुछ हिस्से में पानी भरा हो।
यह है वेटलैंड्स की संख्या
तहसील का नाम, संख्या
तहसील सदर, 2
बाह, 5
खेरागढ़, 28
एत्मादपुर, 3
किरावली, 24
जिले में 62 वेटलैंड्स चिन्हित किए गए हैं। इसकी सूची डीएफओ को भेज दी गई है।
योगेंद्र कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व