Move to Jagran APP

Taj Mahal Eid al-Adha Guidelines 2021: ईद-उल-अजहा पर ताजमहल में नमाज के लिए 50 लोगों को मिलेगा प्रवेश

Taj Mahal Eid al-Adha Guidelines 2021 बुधवार सुबह 830 बजे पढ़ी जाएगी ताजमहल में नमाज। कोरोना काल से पहले ईद पर तीन घंटे फ्री रहता था स्मारक। कोरोना काल में फिलहाल शुक्रवार को ताजमहल में नमाजियों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Tue, 20 Jul 2021 04:40 PM (IST)Updated: Tue, 20 Jul 2021 04:40 PM (IST)
Taj Mahal Eid al-Adha Guidelines 2021: ईद-उल-अजहा पर ताजमहल में नमाज के लिए 50 लोगों को मिलेगा प्रवेश
बुधवार सुबह 8:30 बजे पढ़ी जाएगी ताजमहल में नमाज।

आगरा, जागरण संवाददाता। ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर ताजमहल स्थित शाही मस्जिद में सुबह 8:30 बजे नमाज होगी। कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते केवल 50 लोगों को नमाज पढ़ने की इजाजत होगी। इन्हें स्मारक में निश्शुल्क प्रवेश दिया जाएग।

loksabha election banner

ताजमहल में शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी रहती है, लेकिन कोरोना काल से पूर्व स्थानीय नमाजियों के लिए दोपहर में दो घंटे स्मारक खुलता रहा है। कोरोना काल में फिलहाल शुक्रवार को ताजमहल में नमाजियों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। कोरोना काल में पिछले वर्ष ताजमहल बंद होने से ईद-उल-फितर और ईद-उल-अजहा की नमाज घर पर ही पढ़ी गई थी। इस वर्ष भी ईद-उल-फितर पर ताजमहल बंद रहा था। बुधवार को ईद-उल-अजहा है और ताजमहल खुला हुआ है। यहां जिला प्रशासन ने 50 लोगों को नमाज के लिए प्रवेश देने की अनुमति प्रदान की है। उन्हें स्मारक में आठ बजे से प्रवेश मिलेगा। पूर्वी व पश्चिमी गेट पर ताजमहल मस्जिद इंतजामियां कमेटी द्वारा 25-25 लोगों को नमाज के लिए प्रवेश कराया जाएगा। कोरोना काल से पूर्व ईद-उल-फितर और ईद-उल-अजहा पर ताजमहल तीन घंंटे के लिए निश्शुल्क रहा करता था। नमाजियों के साथ अन्य पर्यटकों को भी बिना टिकट स्मारक में प्रवेश मिलता था। इस बार केवल 50 नमाजियों के लिए आदेश होने से केवल उन्हें ही निश्शुल्क प्रवेश मिलेगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.