Coronavirus Vaccine: आगरा में 46 फीसद लोगों को सुरक्षा कवच, लगवाई वैक्सीन की पहली डोज, 10 फीसद को ही लगी दोनों डोज
Coronavirus Vaccine जिले में 18 से अधिक उम्र के लोगों की संख्या 31 लाख 20 हजार है इन्हें वैक्सीन लगाई जानी है। 16 जनवरी से वैक्सीन लगाई जा रही है पहले स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई गई। इसके बाद फ्रंटलाइन वर्कर के वैक्सीन लगी।
आगरा, जागरण संवाददाता। कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए आगरा में 46 फीसद लोग वैक्सीन की पहली डोज लगवा चुके हैं, इसमें से 10 पफीसद लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं। पहली डोज के साथ ही दूसरी डोज लगवाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। शहर के साथ ही देहात में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही विशेष शिविर भी लगाए जा रहे हैं जहां बिना पूर्व पंजीकरण के वैक्सीन लगाई जा रही है।
जिले में 18 से अधिक उम्र के लोगों की संख्या 31 लाख 20 हजार है, इन्हें वैक्सीन लगाई जानी है। 16 जनवरी से वैक्सीन लगाई जा रही है, पहले स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई गई। इसके बाद फ्रंटलाइन वर्कर के वैक्सीन लगी। इसके बाद 60 से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई गई। अब 18 से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। सरकारी केंद्रों पर निश्शुल्क वैक्सीन लग रही है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा एसके वर्मन ने बताया कि 31 लाख 20 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है। 16 जनवरी से अभी तक वैक्सीन की 1755796 डोज लग चुकी हैं। इसमें से 1442217 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई है, इस तरह 40 फीसद लोगों के वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। जबकि 313579 लोगों के वैक्सीन की दूसरी डोज लगी है। यह 10 फीसद है, लोगों के दोनों डोज लगाई जानी है।
84 दिन बाद लग रही दूसरी डोज
कोवाक्सीन की दूसरी डोज 28 दिन बाद लगाई जा रही है। जबकि कोविशील्ड की दूसरी डोज 84 दिन बाद लग रही है। कोविशील्ड ही सबसे ज्यादा लगाई गई है, इसके चलते दोनों डोज लगवाने वालों की संख्या कम है, इसे बढाया जा रहा है।
16 जनवरी से अभी तक लगी वैक्सीन
कुल डोज लगी 1755796
पहली डोज लगी 1442217
दोनों डोज लगी 313579