Move to Jagran APP

Weekend पर ताज महल हाउसफुल, 35 हजार पर्यटकों ने किया दीदार Agra News

टिकट विंडो के साथ ही टर्न स्टाइल गेट पर भी लंबी लाइन लग गई। दिनभर में ताज से 26678 टिकट जारी हुए।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sun, 20 Oct 2019 05:03 PM (IST)Updated: Sun, 20 Oct 2019 05:03 PM (IST)
Weekend पर ताज महल हाउसफुल, 35 हजार पर्यटकों ने किया दीदार Agra News
Weekend पर ताज महल हाउसफुल, 35 हजार पर्यटकों ने किया दीदार Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। वीकेंड पर ताजमहल पर भीड़ उमड़ी। टिकट विंडो और टर्न स्टाइल गेट पर पर्यटकों को इंतजार करने के साथ धक्के खाने पड़े। दिनभर में करीब 35 हजार पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया।

loksabha election banner

ताज पर पर्यटन सीजन में सप्ताहांत में भीड़ उमडऩे लगी है। शनिवार को यही देखने को मिला। सुबह से ताज के पूर्वी व पश्चिमी गेट टिकट विंडो पर पर्यटक लाइन में लगे नजर आए। दोपहर तक पश्चिमी गेट पर बुरे हाल हो गए। यहां टिकट विंडो के साथ ही टर्न स्टाइल गेट पर भी लंबी लाइन लग गई। दिनभर में ताज से 26678 टिकट जारी हुए। ऑनलाइन टिकट बिक्री के आंकड़े उपलब्ध नहीं होने से करीब 35 हजार पर्यटकों ने स्मारक निहारा।

ताज पर जारी हुए टिकटों की स्थिति

भारतीय, 21663

विदेशी, 4369

सार्क, 646

कुल, 26678

108 पर्यटकों को दोबारा खरीदना पड़ा टिकट

ताज में तीन घंटे से अधिक समय तक रुकने पर शनिवार को 108 पर्यटकों को दोबारा टिकट खरीदनी पड़ी। इनमें 16 विदेशी और 92 भारतीय थे।

बेहोश हुआ पर्यटक

ताज पर शनिवार को भीड़ की वजह से पश्चिमी गेट स्थित टिकट विंडो पर लाइन में लगा बंगाली पर्यटक बेहोश हो गया। पर्यटन पुलिस द्वारा उसे एंबूलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया। इंग्लैंड की पर्यटक कैथरीन का मोबाइल फोन ताज में खो गया था। उन्होंने पर्यटन थाना में इसकी शिकायत की। पर्यटन पुलिस ने पर्यटक को फोन तलाश कर वापस कराया। कोलकाता से आई महिला पर्यटक अपने ग्रुप से ताज पर बिछुड़ गई थीं। पर्यटन पुलिस ने आगरा किला पर ग्रुप से मिलवाया।

मोहब्बत की निशानी पर पति से दगा

जौनपुर से शनिवार दोपहर एक दंपति ताजमहल देखने आए थे। पति ने बताया कि दोनों के रिश्ते अच्छे नहीं हैं। दोनों की शादी चार माह पहले ही हुई है। दोनों की उम्र में आठ वर्ष का अंतर है। पत्नी जिद कर उन्हें ताजमहल लाई थी। रास्ते भर फोन पर किसी से बात करती रही। ताजमहल के भीतर उन्हें छोड़कर किसी के साथ चली गई और फोन बंद कर लिया। पति ने पर्यटन पुलिस में शिकायत की। इसके बाद पर्यटन पुलिस महिला को दिनभर तलाशती रही, लेकिन उसका पता नहीं चला। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.