Move to Jagran APP

Gram Panchayat in Agra: आगरा के गांवों में बढ़ी विकास कार्यों की रफ्तार, 2478 विकास कार्य चल रहे

Gram Panchayat in Agra विकास कार्यों के माध्यम से 34388 मजदूरों को भी रोजगार मिल रहा है। जुलाई के पहले सप्ताह में होने वाले पौधरोपण के लिए गड्ढे खुदाई का काम चल रहा है। सी साल मई पहले सप्ताह में जिले में पांच सौ विकास कार्य ही चल रहे थे।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Mon, 28 Jun 2021 01:51 PM (IST)Updated: Mon, 28 Jun 2021 01:51 PM (IST)
Gram Panchayat in Agra: आगरा के गांवों में बढ़ी विकास कार्यों की रफ्तार, 2478 विकास कार्य चल रहे
विकास कार्यों के माध्यम से 34,388 मजदूरों को भी रोजगार मिल रहा है।

आगरा, जागरण संवाददाता। प्रधानों की सरकार बनने और कोरोना संक्रमण कम होने के साथ ही गांवों में विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ गई है। वर्तमान में जिले की 461 ग्राम पंचायतों में 2478 विकास कार्य चल रहे हैं। इनमें सबसे अधिक तालाब खुदाई के कार्य हैं। इसके साथ ही नाली, खरंजा निर्माण, चक रोड निर्माण के भी कार्य चल रहे हैं।

loksabha election banner

बीते 26 दिसंबर को प्रधानों का कार्यकाल खत्म हो गया था। इसके साथ ही ग्राम पंचायतों की कमान सहायक विकास अधिकारियों के हाथ में आ गई थी। उन्हें ग्राम पंचायतों का प्रशासक नियुक्त किया गया था। मगर, उन्होंने विकास कार्यों में रूचि नहीं ली। सरकारी अमला भी बाद में पंचायत चुनाव में जुट गया। इसी बीच कोरोना की दूसरी लहर ने कहर बरपाना शुरू कर दिया। मजदूरों ने काम पर आना छोड़ दिया। उन्होंने भी अपने आपको घर की दहलीज तक सीमित कर दिया। इतनी दहशत बढ़ गई थी कि मजदूर काम करने को तैयार नहीं थे। ऐसे में जो काम चल भी रहे थे, वह भी बंद हो गए। अब कोरोना संक्रमण कम होता जा रहा है, गांवों में भी सरकार का गठन हो गया है, इसके साथ ही विकास कार्यों की रफ्तार भी बढ़ गई है। बता दें कि इसी साल मई पहले सप्ताह में जिले में लगभग पांच सौ विकास कार्य ही चल रहे थे। इनकी संख्या बढ़कर अब 2478 हो गई है। इन विकास कार्यों के माध्यम से 34,388 मजदूरों को भी रोजगार मिल रहा है। जुलाई के पहले सप्ताह में होने वाले पौधरोपण के लिए गड्ढे खुदाई का काम चल रहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.