Move to Jagran APP

CoronaVirus Death Case: बेसिक शिक्षा विभाग के 22 कर्मियों को मिलेगा लाभ, यहां देखें नामों की लिस्ट

CoronaVirus Death Case पंचायत चुनाव की ड्यूटी के 30 दिन के दौरान हुए संक्रमित व दिवंगत। शिक्षक शिक्षा मित्र अधिकारी व कर्मचारी शामिल। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा शासन को भेजी गई सूची को आधार माना जाए तो उक्त 22 कर्मी संक्रमित हुए और काल के गाल में समा गए।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Wed, 02 Jun 2021 12:55 PM (IST)Updated: Wed, 02 Jun 2021 12:55 PM (IST)
CoronaVirus Death Case: बेसिक शिक्षा विभाग के 22 कर्मियों को मिलेगा लाभ, यहां देखें नामों की लिस्ट
शिक्षक, शिक्षा मित्र, अधिकारी व कर्मचारी को मिलेगी अनुग्रह राशि।

आगरा, जागरण संवाददाता। कोरोना संक्रमण से अपनी जान गंवाने वाले सरकारी शिक्षकों व कर्मियों को अनुग्रह राशि का लाभ देने के लिए संक्रमित होने की समय सीमा 30 दिन तक बढ़ा दी गई है। इस समय सीमा का लाभ जिले के 22 शिक्षकों, शिक्षा मित्रों, कर्मचारियों व अधिकारी को मिलेगा।

loksabha election banner

बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा शासन को भेजी गई सूची को आधार माना जाए, तो उक्त 22 कर्मी चुनाव ड्यूटी के बाद 30 दिनों के अंतराल में कोरोना संक्रमित हुए और काल के गाल में समा गए।

शिक्षकों की सूची

- प्रताप सिंह, इंचार्ज प्रधानाध्यपक, देवरौठा, बिचपुरी।

- मंसूर आलम खान, सहायक अध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय तल्फ़ी, बिचपुरी व ब्लाक व्यायाम शिक्षक सैंया।

- विजयपाल सिंह, सहायक अध्यापक, पूर्व माध्यमिक विद्यालय लहरा प्रथम, शमसाबाद।

- हेमेंद्र उपाध्याय, शिक्षा मित्र, प्राथमिक विद्यालय रामनगर, खंदौली।

- सुरेश चंद बघेल, इंचार्ज प्रधानाध्यापक, कंपोजिट विद्यालय बकालपुर, खेरागढ़।

- प्रदीप कटारा, शिक्षा मित्र, प्राथमिक विद्यालय भवनपुरा, अकोला।

- विजय कुलश्रेष्ठ, इंचार्ज प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय बिल्हेनी, बरौली अहीर।

- बहोरन सिंह, सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय कराही, फतेहपुर सीकरी।

- सुधीर प्रियदर्शी, स्पेशल ऐजुकेटर्स, अकोला।

- संजय सिंह, प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय रायभा-टू, अछनेरा।

- निशारानी श्रीवास्तव, सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय पुसैता, सैयां।

- सतेंद्र सिंह, सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय सूखा का ताल, पिनाहट।

- राका सक्सेना, सहायक अध्यापक, पूर्व माध्यमिक विद्यालय रहनकलां, खंदौली।

- जगत सिंह, खंड शिक्षाधिकारी, बिचपुरी।

- मीना ग्रोवर, सहायक अध्यापक, सहायता प्राप्त विद्यालय।

- सीमा तिवारी, सहायक अध्यापक, कन्या पूर्व माध्यमिक जरार, बाह।

- वीना चौहान, शिक्षा मित्र, कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय, कोट का पुरा, बाह।

- कृष्ण कुमार, सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय कुतकपुर, फतेहबाद।

- सुरेश चंद, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय रूनकता प्रथम, अछनेरा।

- भगवान देवी, सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय सूबेदार का पुरा, पिनाहट।

- डा. संजय चौधरी, सहायक अध्यापक, मांगरौल गुर्जर, अछनेरा।

- अमर सिंह, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय आहरन, एत्मादपुर। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.