Move to Jagran APP

कागजों में उठ रहा ताजनगरी का कूड़ा, हकीकत में ऐसे ठिकाने लगाया जा रहा है कचरा

मथुरा को छोड़ मंडल के बाकी तीनों जिलों का शत-प्रतिशत कचरा उठाने का दावा। वहीं आगरा मंडल में प्रदूषण के पीछे काफी हद तक कचरे में आग लगाया जाना ही सबसे बड़ा कारण। डीजल बचाने के चक्‍कर में नगर निगम के ट्रक करते हैं बड़ा खेल।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sat, 14 Nov 2020 12:08 PM (IST)Updated: Sat, 14 Nov 2020 12:08 PM (IST)
कागजों में उठ रहा ताजनगरी का कूड़ा, हकीकत में ऐसे ठिकाने लगाया जा रहा है कचरा
ताजमहल के पास अब भी कचरे में आग लगाई जा रही है।

आगरा, जागरण संवाददाता। विश्वदाय स्मारक ताजमहल के शहर की सूरत किसी से छुपी नहीं है। कदम-कदम पर कूड़े के ढेर नजर आ जाएंगे। इसके बावजूद सरकारी रिपोर्ट का दावा है कि आगरा में हर रोज शत प्रतिशत कूड़ा उठा रहा है। आगरा ही नहीं, मंडल के मथुरा जिले को छोड़ बाकी तीन जिलों में कूड़े उठाने की पुख्ता व्यवस्था का दावा किया जा रहा है।

loksabha election banner

पिछले दिनों मंडल की प्रगति रिपोर्ट तैयार की गई है। इसमें 31 जुलाई तक हुए कार्यों की प्रगति की आख्या है। इसके अनुसार, मथुरा नगर निगम 77.14 वार्डों में ही हर रोज डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन कर पा रहा है। उसके 16 वार्डों में हर रोज घर-घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था ही नहीं है। हालांकि मंडल के अन्य तीन जिले आगरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी में हर रोज शत-प्रतिशत वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का दावा किया गया है। हालांकि हकीकत में मंडल के किसी भी जिले के सभी वार्डाें में हर रोज कूड़ा नहीं उठ पा रहा है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे इसकी गवाही देते हैं। आगरा की बात करें तो पिछली स्वछता रैगिंग में आगरा राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा और प्रदेश में 16 वां स्थान रहा था। दावा है कि नगर निगम के 100 वार्ड में 712 टन और 12 स्थानीय निकायों के 210 वार्डों में 80.85 टन कूड़ा हर रोज निकलता है। जिले के सभी 310 वार्डाें में हर रोज डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन होता है। जबकि हकीकत में ऐसा नहीं है। पूरा शहर तो दूर, ताजमहल के आसपास भी नियमित सफाई नहीं हो पाती। इसी प्रकार, स्वच्छता रैगिंग में मथुरा का राष्ट्रीय स्तर पर 39 वां और प्रदेश में चौथा स्थान था।

दावा है कि नगर निगम के 70 वार्ड में 260 टन कूड़ा हर रोज निकलता है। इसके सापेक्ष 54 वार्ड में ही हर रोज डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन हो पाता है। इसके साथ ही 14 निकायों के 168 वार्ड में 65.69 टन कूड़ा निकलता है। सभी वार्ड में शत-प्रतिशत डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का दावा। फिरोजाबाद का राष्ट्रीय स्तर पर 53 वां और प्रदेश में 6 वां स्थान था। यहां नगर निगम के 70 वार्ड में 283 टन और 6 निकायों के 111 वार्डों में हर रोज 115 टन कूड़ा निकलता है। जिले के सभी वार्ड में डोर-टू-डोर कूड़ा उठता है। मैनपुरी का स्वच्छता रैगिंग में राष्ट्रीय स्तर पर 365 वां और प्रदेश में 59 वां स्थान था। रिपोर्ट के अनुसार, यहां के 9 वार्ड में 134 वार्ड में सिर्फ 72.09 टन कूड़ा निकलता है। दावा है कि जिले के सभी वार्ड में शत-प्रतिशत डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन होता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.