Video: सानिया मिर्ज़ा ने इस तरह मनाया अपना जन्मदिन, जानिए क्यों खास है उनका 32वां बर्थडे
सानिया के इस खास दिन का खास सेलिब्रेशन भी खास हुआ। रात में पति शोएब मलिक और बहन अनम मिर्जा ने मिलकर जमकर मस्ती की और सानिया का केक कटवाया।
नई दिल्ली, जेएनएन। भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। सानिया के लिए ये जन्मदिन बेहद ही खास है, क्योंकि मां बनने के बाद ये इस स्टार खिलाड़ी का पहला जन्मदिन है। इस खास मौके को और भी खास बनाया सानिया के पति शोएब मलिक और उनकी सानिया की बहन अनम मिर्ज़ा ने। रात में पति शोएब मलिक और बहन अनम मिर्जा ने मिलकर जमकर मस्ती की और सानिया का केक कटवाया।
सानिया ने 30 अक्टूबर को हैदराबाद में बेटे को जन्म दिया था। सानिया और शोएब के बेटे का नाम इजहान मिर्जा मलिक है। प्रेगनेंसी के बाद से सानिया मिर्जा टेनिस कोर्ट से दूर हैं। फिलहाल वो अपने पति और परिवार के साथ क्वॉलिटी समय बिता रही हैं। हाल ही में शोएब मलिक ने भी टी-10 लीग से अपना नाम वापस ले लिया था।
शोएब ने कहा कि वो अपनी पत्नी और बच्चे के साथ समय बिताना चाहते हैं और इसीलिए वो टी-10 लीग में इस बार हिस्सा नहीं ले पाएंगे। सानिया मिर्जा का जन्मदिन इस खास तरह से मनाया गया।
(देखें वीडियो)