Move to Jagran APP

Rafael Nadal, French Open 2022: राफेल नडाल 14वीं बार बने लाल बजरी के बादशाह, जीता 22वां ग्रैंड स्लैम खिताब

Rafael Nadal French Open 2022 नडाल ने रूड को 6-3 6-3 6-0 से हराकर मैच जीत लिया और चैंपियन बने। ये 14वां मौका था जब नडाल ने फ्रेंच ओपन का खिताब अपने नाम किया। ये नडाल के करियर का 22वां ग्रैंड स्लैम खिताब था।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Sun, 05 Jun 2022 09:02 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jun 2022 09:13 PM (IST)
Rafael Nadal, French Open 2022: राफेल नडाल 14वीं बार बने लाल बजरी के बादशाह, जीता 22वां ग्रैंड स्लैम खिताब
Rafael Nadal, French Open 2022 (AP Photo)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। French Open Final 2022: फ्रेंच ओपन 2022 के पुरुष सिंगल्स के फाइनल मुकाबले में स्पेन के राफेल नडाल का सामना नार्वे के कैस्पर रूड के साथ हुआ। इस फाइनल मुकाबले में लाल बजरी के बादशाह नडाल से क्ले कोर्ट पर पार पाना रूड के लिए मुश्किल साबित हुआ और वो सीधे सेटों में हारकर फाइनल मुकाबला गंवा बैठे।

loksabha election banner

राफेल नडाल ने रूड को 6-3, 6-3, 6-0 से हराकर मैच जीत लिया और चैंपियन बने। ये 14वां मौका था जब नडाल ने फ्रेंच ओपन का खिताब अपने नाम किया। इस मैच के दौरान रूड कहीं से भी नडाल पर दवाब नहीं बना सके और हर सेट आसानी से साथ गंवाते चले गए। पहले दो सेट में उन्होंने कुछ अंक अर्जित भी किए, लेकिन आखिरी सेट में वो पूरी तरह से हारे हुए से लगे और एक भी अंक अर्जित नहीं कर पाए। 

नडाल ने जीता 22 वां ग्रैंड स्लैम खिताब

फ्रेंच ओपन 2022 का खिताब जीतकर नडाल ने अपने करियर का 22वां ग्रैंड स्लैम टाइटल जीता। वो 21 ग्रैंडस्लैम के साथ पहले ही विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविक और स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को पीछे छोड़ चुके थे।

नडाल ने 14वीं बार जीता फ्रेंच ओपन खिताब

राफेल नडाल एक बार फिर से लाल बजरी के बादशाह बन गए और उन्होंने 14वीं बार फ्रेंच ओपन का खिताब अपने नाम किया। इस सीजन से पहले उन्होंने 2005, 2006, 2007, 2008, 2010, 2011, 2012, 2013, 2014, 2017, 2018, 2019, 2020 में ये टाइटल जीता था।

नडाल का टेनिस करियर

नडाल ने 14 बार फ्रेंच ओपन टाइटल जीता है तो वहीं उन्होंने आस्ट्रेलियन ओपन टाइटल साल 2009 और 2022 में यानी दो बार जीता है। इसके अलावा उन्होंने 2008 और 2010 में यानी दो बार विंबलडन खिताब जीता था। यूएस ओपन की बात करें तो उन्होंने ये टाइटल चार बार जीता था। यूएएस ओपनर नडाल ने 2010, 2013, 2017 और 2019 में जीता था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.