Move to Jagran APP

नडाल ने बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए दान किए आठ करोड़ रुपए

17 बार ग्रैंडस्लेम विजेता नडाल ने पीड़ितों की सहायता के लिए स्वच्छता अभियान चलाया है।

By Pradeep SehgalEdited By: Published: Sat, 22 Dec 2018 11:14 AM (IST)Updated: Sat, 22 Dec 2018 11:15 AM (IST)
नडाल ने बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए दान किए आठ करोड़ रुपए
नडाल ने बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए दान किए आठ करोड़ रुपए

नई दिल्ली, जेएनएन। टेनिस स्टार राफेल नडाल ने गुरुवार को स्पेन के मलोर्का बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए आठ करोड़ रुपए (1.15 मिलियन डॉलर) दान में दिए हैं। इसी साल नौ अक्टूबर को मलोर्का द्वीप में बाढ़ आई थी, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई थी।

loksabha election banner

17 बार ग्रैंडस्लेम विजेता नडाल ने पीड़ितों की सहायता के लिए स्वच्छता अभियान चलाया है। साथ ही उनके लिए एक अकादमी भी खोली है। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक हम उनके स्नेह और मानवता के बारे में जानते हैं। यह उनकी प्रतिभा और उन्हें मिले परिणाम का समान है।

प्रशासन ने कहा कि नडाल आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए एक प्रदर्शनी मैच में आने वाले थे, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से नहीं पहुंच सके। इसके बावजूद उन्होंने पीड़ितों के लिए दान किया। नडाल के लिए प्रदर्शनी मैच का आयोजन सात दिसंबर को होने वाला था, लेकिन दाएं पैर की एड़ी में चोट के कारण वे नहीं पहुंच सके।

ऑस्ट्रेलियन ओपन में लागू होगा 10 अंकों का टाई ब्रेकर नियम

साल के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन में इस बार से 10 अंकों का टाई ब्रेकर नियम लागू होगा जो अंतिम सेट में स्कोर 6-6 से बराबर हो जाने पर उपयोग में लिया जाएगा। ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के आयोजकों ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी। आयोजकों ने कहा कि मौजूदा और पूर्व खिलाड़ी प्रारूप में बदलाव करने के इस फैसले में शामिल हैं।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.