Yipli फिटनेस गेमिंग स्मार्ट मैट के साथ आप भी अपने स्क्रीन टाइम को फिटनेस टाइम में बदलें
Yipli स्मार्ट मैट आकर्षक फिटनेस गेम्स की एक श्रृंखला है जो रियल गेमिंग को रियल एक्सरसाइज के साथ जोड़ती है। इसे आपके शरीर की गतिविधियों को ट्रैक करने के लिए सुसज्जित किया है। इससे कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। टेक्नोलॉजी जिस तेजी के साथ बदल रही है, उसका असर जीवन के हर क्षेत्र पर पड़ रहा है। लोग इसका इस्तेमाल करके बिजनेस को ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं और जीवनशैली को बेहतर कर रहे हैं। हालांकि, इससे सेडेंटरी लाइफस्टाइल को बढ़ावा भी मिल रहा है। लोगों की स्क्रीन टाइम बढ़ गई है, जिसका असर शरीर के अंगों पर पड़ रहा है और बीमारियां भी बढ़ रही हैं। ऐसे में खुद को फिट रखना बहुत जरूरी है। यहां Yipli का फिटनेस गेमिंग स्मार्ट मैट आपके बहुत काम आएगा, जो देश में अपने तरह का पहला और अनोखा मैट है।
एक्सरसाइज के साथ एंटरटेनमेंट
Yipli स्मार्ट मैट आकर्षक फिटनेस गेम्स की एक श्रृंखला है, जो रियल गेमिंग को रियल एक्सरसाइज के साथ जोड़ती है। इसे आपके शरीर की गतिविधियों को ट्रैक करने के लिए सुसज्जित किया है। इससे कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। सबसे खास बात यह है कि इस स्मार्ट मैट के जरिए आप एक्सरसाइज तो करेंगे ही, साथ ही एंटरटेनमेंट का आनंद भी ले सकते हैं। आपको पता नहीं चलेगा कि आपने मैट पर कितनी बार मूव और जंप किया। स्मार्ट मैट पर आप अकेले या दो खिलाड़ियों के साथ खेल सकते हैं। आप दूसरे खिलाड़ी को चैलेंज कर सकते हैं और अपने फिटनेस प्रोग्रेस के लिए रिवॉर्ड कमा सकते हैं।
स्क्रीन टाइम को फिटनेस टाइम में बदलें
यह मैट हर तरह के गैजेट्स के लिए कंपैटिबल है। इसे आप बहुत आसानी से स्मार्टफोन, टैबलेट, डेस्कटॉप और स्मार्ट टीवी के साथ सेटअप कर सकते हैं। यह अनोखा स्मार्ट मैट काफी हल्का है और इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि आप इस पर कहीं भी खेल सकते हैं। आप इसे अपने किसी दोस्त और रिश्तेदार के घर ले जा सकते हैं और उनके साथ खेल सकते हैं। इसका आनंद 6 साल के बच्चे से लेकर 60 साल के बुजुर्ग व्यक्ति तक आसानी से ले सकता है। इस स्मार्ट मैट के जरिए आप स्क्रीन टाइम को फिटनेस टाइम में आसानी से बदल सकते हैं।
नया खेल का मैदान
Yipli स्मार्ट मैट आपके लिए एक नया खेल का मैदान है। यहां आप ऑनलाइन एंटरटेनमेंट और गेम्स के साथ अपने फिटनेस गोल को पूरा कर सकते हैं। यह मैट कई रंगों में उपलब्ध है। साथ ही यह माइक्रो USB और एक मोबाइल स्टैंड के साथ आता है। इसे आप ब्लूटूथ के साथ आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। नई टेक्नोलॉजी पर आधारित इस शानदार स्मार्ट मैट की कीमत 6,999 रुपये है। आपको लो से लेकर हाई-इंटेंसिटी वाली शारीरिक गतिविधियों की एक श्रृंखला के साथ, 16+ केयरफुली क्यूरेटेड गेम्स के एक्सेस के लिए केवल एक बार भुगतान करना होगा। Yipli वर्तमान में भारत में उपलब्ध है और इसे Amazon या Flipkart और जल्द ही Hamleys के माध्यम से खरीदा जा सकता है।
हम जिस तरह का जीवन जी रहे हैं, फिटनेस आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत बन चुकी है। लोग ज्यादातर समय अपने घरों में बिता रहे हैं और मूवमेंट भी कम हो चुका है। Yipli स्मार्ट मैट हमें शारीरिक रूप से सक्रिय रहने और स्वस्थ व खुशहाल जीवन जीने के लिए प्रेरित करता है। इससे वजन संतुलित रहता है और शरीर के अंग स्वस्थ रहते हैं। यह इंटरैक्टिव फिटनेस गेमिंग प्लेटफॉर्म भारत की देन है, जिसे एक अनुभवी टीम ने इनोवेटिव टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके बनाया है। यह अनोखी टेक्नोलॉजी फन और फिटनेस को बढ़ावा देती है।
लेखक- शक्ति सिंह