Move to Jagran APP

Xiaomi Mi TV, Redmi K30i 5G और RedmiBook 14 समेत कई प्रोडक्ट्स जल्द होंगे लॉन्च

Xiaomi इस महीने की आखिर में एक मेगा लॉन्च इवेंट आयोजित कर सकती है जिसमें ये प्रोडक्ट्स लॉन्च किए जा सकते हैं। (फोटो साभार- Xiaomi)

By Harshit HarshEdited By: Published: Sun, 17 May 2020 02:39 PM (IST)Updated: Sun, 17 May 2020 02:49 PM (IST)
Xiaomi Mi TV, Redmi K30i 5G और RedmiBook 14 समेत कई प्रोडक्ट्स जल्द होंगे लॉन्च
Xiaomi Mi TV, Redmi K30i 5G और RedmiBook 14 समेत कई प्रोडक्ट्स जल्द होंगे लॉन्च

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Realme की तरह ही Xiaomi भी अपने कई प्रोडक्ट्स एक साथ लॉन्च करने की तैयारी में है। Xiaomi Mi TV (OLED), Redmi TV Soundbar, XiaoAI Speaker, Redmi K30i और RedmiBook 14 लैपटॉप को कंपनी जल्द ही लॉन्च कर सकती है। 91mobiles की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस महीने की आखिर में एक मेगा लॉन्च इवेंट आयोजित कर सकती है, जिसमें ये प्रोडक्ट्स लॉन्च किए जा सकते हैं। Redmi K30i 5G के बारे में पिछले दिनों कई लीक्स सामने आए हैं। Xiaomi की मुख्य प्रतिद्वंदी कंपनी Realme भी 25 मई को भारत में अपने कई स्मार्ट डिवाइसेज और प्रोडक्ट्स पेश करने वाली है, जिनमें Realme TV, Realme Smart Watch जैसे प्रोडक्ट्स शामिल हैं।

loksabha election banner

Redmi K30i 5G

पिछले साल दिसंबर में Xiaomi के सब ब्रांड Redmi ने अपने K30 सीरीज के बेस मॉडल K30 5G को लॉन्च किया था। अब कंपनी इस स्मार्टफोन के लोअर वेरिएंट K30i 5G को भी जल्द लॉन्च करने वाली है। इस स्मार्टफोन की खास बात ये है कि इसे मिड प्राइस सेगमेंट (20,000 रुपये की प्राइस रेंज) में लॉन्च करने वाली है। फोन के डिजाइन में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इसे भी 48MP का क्वॉड रियर कैमरा सेट-अप के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन के फ्रंट में सिंगल पंच-होल डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसके बेस वेरिएंट में ड्यूल पंच-होल डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है। फोन दो कलर ऑप्शन्स पर्पल और व्हाइट में आ सकता है। इसमें MediaTek Dimensity 800 5G प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Mi TV (OLED)

Xiaomi अपने Mi ब्रांड के तहत पहले OLED डिस्प्ले वाले स्मार्ट टीवी को भी लॉन्च करने वाला है। इस OLED TV को 65 इंच की स्क्रीन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। साथ ही, इसके 43 इंच और 32 इंच स्क्रीन साइज वाले वेरिएंट को भी पेश किया जा सकता है। यही नहीं, कंपनी Mi TV OLED के Pro वेरिएंट को भी पेश कर सकती है। इसे Mi Smart OLED TV के नाम से लॉन्च किया जा सकता है।

RedmiBook

स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी के अलावा कंपनी अपने लैपटॉप RedmiBook सीरीज को भी लॉन्च कर सकती है। इस सेकेंड जेनरेशन के लैपटॉप में Ryzen 5 और Ryzen 7 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस लैपटॉप को 16GB RAM + 512GB SSD के साथ पेश किया जा सकता है। इसे दो कलर ऑप्शन्स सिल्वर और ग्रे में पेश किया जा सकता है। इस सीरीज में तीन लैपटॉप्स RedmiBook 13, RedmiBook 14 और RedmiBook 16 पेश किए जा सकते हैं। इन प्रोडक्ट्स के अलावा कंपनी Redmi TV Soundbar और Mi XiaoAI स्पीकर आर्ट भी पेश कर सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.