4.8 लाख रुपये में Redmi K20 Pro का स्पेशल एडिशन होगा लॉन्च, जानें फीचर्स
यह फोन Redmi K20 Pro का स्पेशल वर्जन होगा। दावा किया जा रहा है कि इसकी कीमत 4.8 लाख रुपये होगी
नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi आज भारत में Redmi K20 Pro और Redmi K20 को भारत में लॉन्च करेगा। इसकी जानकारी हमने आपको इससे पहले की पोस्ट में दी है। इस दौरान कंपनी एक स्पेशल फोन भी लॉन्च करने की तैयारी में है। यह फोन Redmi K20 Pro का स्पेशल वर्जन होगा। दावा किया जा रहा है कि इसकी कीमत 4.8 लाख रुपये होगी। इसके लिए कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक फोटो भी पोस्ट की है।
Xiaomi ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक फोटो भी पोस्ट की है जिसमें फोन का साइड कॉर्नर दिखाई दे रहा है। यह गोल्डन कलर का है और नीचे की तरफ K लिखा है। माना जा रहा है कि यह गोल्ड से बना होगा और K लोगो डायमंड से बनाया गया है। इसी तरह का एक ट्विट कंपनी के इंडिया हेड मनु कुमार जैन ने भी किया था। यहां देखें ट्वीट:
Mi fans! Tomorrow, we'll be unveiling a very special version of the #RedmiK20Pro... worth ₹4.8 LAKHS! 😮
What's gonna be so special about this device, you ask? RT if you want to know more! #BelieveTheHype 🤩 pic.twitter.com/UrluJgJj0F— Redmi India (@RedmiIndia) July 16, 2019
Redmi K20 Pro और Redmi K20 की यहां देखें Live Streaming: Redmi K20 Pro और Redmi K20 को सुबह 11:30 बजे भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com, YouTube और कंपनी के सोशल मीडिया चैनल्स पर देखी जा सकेगी। इसी इवेंट में स्पेशल एडिशन भी लॉन्च किया जाएगा।
Redmi Y3 को Amazon से खरीदने के लिए आप इस लिंक पर जा सकते हैं। यहां आपको ऑफर्स भी दिए जाएंगे।
Redmi K20 Pro और Redmi K20 की संभावित कीमत: इनकी भारतीय कीमत चीन में लॉन्च हुए वेरिएंट्स के आस-पास ही होगी। Redmi K20 Pro के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,499 चीनी युआन यानी करीब 24,900 रुपये है। इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,599 चीनी युआन यानी करीब 25,900 रुपये है। वहीं, 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,999 चीनी युआन यानी करीब 27,900 रुपये है। 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,499 चीनी युआन यानी करीब 29,900 रुपये है। यहां पढ़ें फीचर्स
Redmi 7 को यूजर्स के बजट के मुताबिक बनाया गया है। कीमत कम होने से इसके फीचर्स पर कोई असर नहीं पड़ा है। फीचर्स के मुताबिक भी यह फोन काफी दमदार है। इसे खरीदने के लिए क्लिक करें यहां
यह भी पढ़ें:
Vivo S1 का ग्लोबल वेरिएंट 4500mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Nokia 9 PureView की पहली सेल Flipkart पर होगी शुरू, ₹5,000 का गिफ्ट कार्ड समेत मिलेंगे ये ऑफर्स
क्या आप भी करते हैं WhatsApp और Telegram इस्तेमाल, इस खतरे से रहें सावधान