Move to Jagran APP

Redmi Note 8T का रेंडर हुआ लीक, ऐसा होगा फोन का डिजाइन

Redmi Note 8T में यूजर्स को फिंगरप्रिंट सेंसर और क्वाड कैमरा सेटअप जैसे फीचर्स की सुविधा मिलेगी। फोन का डिजाइन Redmi Note 8 से कुछ अलग हो सकता है...

By Harshit HarshEdited By: Published: Tue, 22 Oct 2019 12:48 PM (IST)Updated: Tue, 22 Oct 2019 12:48 PM (IST)
Redmi Note 8T का रेंडर हुआ लीक, ऐसा होगा फोन का डिजाइन
Redmi Note 8T का रेंडर हुआ लीक, ऐसा होगा फोन का डिजाइन

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi ने पिछले दिनों ही भारतीय बाजार में दो नए स्मार्टफोन Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro को लॉन्च किया था। वहीं अब चर्चा है कि कंपनी इस सीरीज के तहत एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे Redmi Note 8T नाम से बाजार में उतारा जा सकता है। आधिकारिक तौर पर इस फोन के नाम व फीचर्स से जुड़ा कोई खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन लीक्स के जरिए फोन के डिजाइन और फीचर्स की जानकारी सामने आई है, जिसके अनुसार इसका डिजाइन Redmi Note 8 की तुलना में काफी अलग होगा।

loksabha election banner

Twitter पर टिप्स्टर Sudhanshu Ambhore ने फोन का डिजाइन शेयर किया है जिसमें इसका स्पष्ट तौर पर इसका बैक पैनल देखा जा सकता है। फोन को ब्लैक, व्हाइट और ब्लू तीन कलर वेरिएंट में दिखाया गया है। सामने आए डिजाइन के अनुसार Redmi Note 8T में Redmi Note 8 की तरह ही क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है लेकिन Redmi Note 8T में वर्टिकल क्वाड कैमरा सेटअप मौजूद है और बैक पैनल में बिल्कुल सेंटर में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। जबकि Redmi Note 8 में सेंटर में वर्टिकल डिजाइन का कैमरा सेटअप मौजूद है। 

वहीं लीक्स के अनुसार Redmi Note 8T को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर पर पेश किया जा सकता है। इसके अलावा फोन में NFC सपोर्ट की सुविधा उपलब्ध होगी। हालांकि फोन के अन्य फीचर्स को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि ये फोन भारतीय बाजार में जल्द ही दस्तक दे सकता है। 

भारत में पिछले दिनों लॉन्च​ किए गए Redmi Note 8 Pro और Redmi Note 8 की कीमत प नजर डालें तो Redmi Note 8 Pro को भारत में तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 6GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rs 14,999 और 6GB रैम + 128GB मॉडल की कीमत Rs 17,999 है। वहीं 8GB रैम + 128GB मॉडल की कीमत भी Rs 17,999 है। वहीं भारत में Redmi Note 8 को दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसमें 4GB + 64GB मॉडल की कीमत Rs 9,999 और 6GB + 128GB मॉडल की कीमत Rs 12,999 है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.