Move to Jagran APP

Xiaomi Redmi Note 8 Pro कंपनी का मीडियाटेक हीलियो G90T प्रोसेसर के साथ आने वाले पहला फोन

Redmi Note 8 Pro कंपनी का पहला फोन होगा जो मीडियाटेक हीलियो G90T प्रोसेसर के साथ आएगा। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Redmi Note 8 सीरीज को अक्टूबर के अंत तक भारत में लेकर आएगी

By Sakshi PandyaEdited By: Published: Fri, 13 Sep 2019 06:12 PM (IST)Updated: Fri, 13 Sep 2019 06:12 PM (IST)
Xiaomi Redmi Note 8 Pro कंपनी का मीडियाटेक हीलियो G90T प्रोसेसर के साथ आने वाले पहला फोन
Xiaomi Redmi Note 8 Pro कंपनी का मीडियाटेक हीलियो G90T प्रोसेसर के साथ आने वाले पहला फोन

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi ने पीछले महीने यह कन्फर्म किया था की नई Redmi Note 8 सीरीज भारत में जल्द लॉन्च की जाएगी। अभी तक इन फोन्स के लॉन्च की कोई आधिकारिक डेट तो सामने नहीं आई है, लेकिन कंपनी ने कुछ समय पहले यह ट्वीट किया था की इस सीरीज को भारत आने में करीब 8 हफ्तों का समय लग सकता है। इसलिए उम्मीद है की चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Redmi Note 8 सीरीज को अक्टूबर के अंत तक भारत में लेकर आएगी।

loksabha election banner

Redmi Note 8 Pro कंपनी का पहला फोन होगा, जो मीडियाटेक हीलियो G90T प्रोसेसर के साथ आएगा। Xiaomi ने इस डिवाइस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन चिप की जगह मीडियाटेक प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। हैंडसेट भारत में भी इसी चिपसेट के साथ लॉच किया जा सकता है। अब, मीडियाटेक के भारत में एमडी अंकु जैन ने कन्फर्म किया है की फोन देश में नए गेमिंग-सेंट्रिक मोबाईल प्लेटफार्म के साथ पेश किया जाएगा।

फोन की बाकी की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो Redmi Note 8 Pro 6.53 इंच डिस्प्ले के साथ चीन में लॉन्च किया गया है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 91.4 प्रतिशत है। डिवाइस में 3D कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले दिया गया है। फोन नए जेड ग्रीन कलर विकल्प में आएगा। Redmi Note 8 के Pro वर्जन में रियर पर डायमंड कट ग्रेड टेक्सचर दिया जाएगा। Redmi Note 8 Pro 64MP कैमरा के साथ आता है। 64MP कैमरा के अलावा, बाकी सेंसर्स स्टैण्डर्ड वर्जन के समान ही हैं। हैंडसेट स्लो-मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग भी सपोर्ट करता है। इसके फ्रंट में 20MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में पॉवर बैकअप के लिए 4500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। चीन में Redmi Note 8 Pro की कीमत RMB 1,399 (करीब Rs 14,000) है। यह कीमत फोन के 6GB रैम और 64GB स्टोरेज विकल्प की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.