Xiaomi Redmi Note 8 और Note 8 Pro राउंड-अप: कीमत से लेकर फीचर्स, जानें सब कुछ
Xiaomi Redmi Note 8 Note 8 Pro Realme अपना 64MP वाला स्मार्टफोन सितम्बर में लेकर आएगी। वहीं Xiaomi ने घोषणा की है की वो चीन में अगस्त 29 को Redmi Note 8 Pro को लॉन्च करेगी
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi Redmi Note 8, Note 8 Pro: इस साल की शुरुआत में स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों के बीच 48MP कैमरा फोन्स को लेकर आने की प्रतिस्पर्धा थी, लेकिन कुछ ही महीनों में यह टक्कर 48MP से बढ़कर 64MP हो गई। Realme और Xiaomi के बीच यह टक्कर चल रही है की कौन-सा फोन सबसे पहले 64MP के साथ आएगा। जहां, Realme अपना 64MP वाला स्मार्टफोन सितम्बर में लेकर आएगी। वहीं, Xiaomi ने घोषणा की है की वो चीन में अगस्त 29 को Redmi Note 8 Pro को 64MP कैमरा के साथ लेकर आएगा। अगर आप Xiaomi Redmi Note 8 series के बारे में जानने के इच्छुक हैं, तो पढ़ें यह पोस्ट:
Note 8 Pro डिस्प्ले: रिपोर्ट्स के अनुसार पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ आने वाला Note सीरीज का यह पहला स्मार्टफोन होगा। लीक इमेजेज के आधार पर, Xiaomi Redmi Note 8 Pro में वॉटरडड्रॉप नॉच दिया जाएगा और स्क्रीन के ऊपर सेल्फी कैमरा मौजूद होगा। दोनों स्मार्टफोन्सरियर पर फिंगप्रिंट सेंसर के साथ आएंगे। ऐसी ही खबरें है की फोन्स USB टाइप C पोर्ट्स के साथ फ़ास्ट चैजिंग सपोर्ट करेंगे। स्क्रीन साइज के बारे में फिलहाल जानकारी है है। हालांकि, अनुमान है की दोनों फोन्स की स्क्रीन 6 इंच तक बड़ी हो सकती है।
परफॉरमेंस: Xiaomi ने पहले से ही रिवील कर दिया है की Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro
मीडियाटेक हीलियो G90T चिपसेट के साथ आएंगे। ये गेमिंग सेंट्रिक प्रोसेसर है, जिसकी घोषणा ब्रांड द्वारा इस साल जुलाई में की गई थी। ओक्टा-कोर SoC में ARM Cortex A55 और Cortex A76 कोर्स मौजूद हैं। इससे अधिकतम क्लॉक स्पीड मिलती है। अभी फोन्स की रैम और स्टोरेज की जानकारी नहीं है। अनुमान लगाया जाए तो, इसका Pro मॉडल 8GB रैम के साथ आ सकता है।
सॉफ्टवेयर: Xiaomi Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro में कंपनी का लेटेस्ट कस्टम MIUI 10 मौजूद होगा, जो एंड्रॉइड 9 पाई पर आधारित है। अनुमान है की ये Xiaomi के MIUI 11 अपडेट के साथ आने वाले पहले स्मार्टफोन्स हो सकते हैं। इसे सितम्बर में पेश किया जा सकता है।
Xiaomi Redmi Note 8, Note 8 Pro: कैमरा: Xiaomi ने कन्फर्म किया है की Redmi Note 8 Pro दुनिया का पहला 64MP रियर प्राइमरी सेंसर के साथ आने वाला स्मार्टफोन होगा। ब्रांड ने इसमें Samsung’s Bright GW1 ISOCELL सेंसर का इस्तेमाल किया है। इससे लो-लाइट में भी अच्छी पिक्चर्स क्लिक की जा सकेंगी। Redmi Note 8 Pro की आधिकारिक पिक्चर्स से यह कन्फर्म हुआ है की फोन के रियर पर 4 कैमरा दिए जाएंगे। कंपनी ने अभी यह कन्फर्म नहीं किया है की Redmi Note सीरीज के दोनों फोन्स में 64MP सेंसर होगा या नहीं? खबरों के अनुसार, रेगुलर Note 8 में 48MP कैमरा मौजूद होगा। अन्य स्पेसिफिकेशन्स: Xiaomi Redmi Note 8 और Note 8 Pro में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद होगा। इसी के साथ बर्नाड ने घोषणा की है की इन फोन्स में लिक्वाइड कलिंग टेक्नोलॉजी दी जाएगी। हालांकि, बैटरी कैपेसिटी को लेकर अभी आधिकारिक डिटेल्स मौजूद नहीं हैं। उम्मीद कर सकते हैं की फोन्स में कम से कम 4000mAh का पॉवर बैकअप दिया जाएगा।