Move to Jagran APP

Redmi Note 6 Pro बनाम Redmi Note 5 Pro: जानें दोनों फोन में क्या है मुख्य अंतर

यहां हम आपको यह बताएंगे कि यह अपने पुराने वेरिएंट Redmi Note 5 Pro से किन मायनों में अलग है

By Shilpa Srivastava Edited By: Published: Thu, 22 Nov 2018 04:35 PM (IST)Updated: Sun, 02 Dec 2018 11:56 AM (IST)
Redmi Note 6 Pro बनाम Redmi Note 5 Pro: जानें दोनों फोन में क्या है मुख्य अंतर
Redmi Note 6 Pro बनाम Redmi Note 5 Pro: जानें दोनों फोन में क्या है मुख्य अंतर

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। शाओमी ने हाल ही में Redmi Note 6 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह Redmi Note 5 Pro का अपग्रेडेड वेरिएंट है। वैसे तो इस फोन का मुकाबला Nokia 6.1 Plus और Realme 2 Pro से होगा। लेकिन यहां हम आपको यह बताएंगे कि यह अपने पुराने वेरिएंट Redmi Note 5 Pro से किन मायनों में अलग है। शाओमी ने Redmi Note 6 Pro में पहले के मुकाबले कुछ बदलाव भी किए हैं। आपको बता दें कि Redmi Note 6 Pro को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट, mi.com/in और Mi Home स्टोर्स पर उपलब्ध कराया जाएगा।

loksabha election banner

Redmi Note 6 Pro बनाम Redmi Note 5 Pro: कीमत

Redmi Note 6 Pro के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। वहीं, 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। वहीं, Redmi Note 5 Pro की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है। इसके अलावा इसके हाई-एंड वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है।

Redmi Note 6 Pro बनाम Redmi Note 5 Pro: नॉच्ड डिस्प्ले

इन दोनों फोन्स के बीच सबसे बड़ा बदलाव डिस्प्ले पर देखने को मिल रहा है। जहां Redmi Note 5 Pro में 5.99 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। वहीं, Redmi Note 6 Pro बनाम में 6.26 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 2280×1080 है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है। इसके डिस्प्ले पर ऊपर की तरफ नॉच दी गई है जिसमें ड्यूल फ्रंट कैमरा मौजूद है।

Redmi Note 6 Pro बनाम Redmi Note 5 Pro: बेहतर ड्यूल रियर कैमरा

ये दोनों ही फोन ड्यूल रियर कैमरा सेटअप के साथ आते हैं। Redmi Note 6 Pro का प्राइमरी सेंसर 1.4μm, ड्यूल पीडी फोकस, ड्यूल-टोल एलईडी के साथ 12 मेगापिक्सल का है। वहीं, सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। हालांकि, इस फोन में कुछ ही बदलाव किए गए हैं। जैसे Redmi Note 5 Pro का कैमरा 1.25 माइक्रोन पिक्सल के साथ आता है। वहीं, Redmi Note 6 Pro का कैमरा 1.4 माइक्रोन पिक्सल के साथ आत है। वहीं, पुराने वेरिएंट के PDAF फीचर के बजाय इस फोन में ड्यूल पिक्सल ऑटो-फोकस फीचर मौजूद है। जबकि Redmi Note 5 Pro का प्राइमरी सेंसर f/2.2 अपर्चर के साथ आता है। वहीं, Redmi Note 6 Pro का अपर्चर f/1.9 है।

Redmi Note 6 Pro बनाम Redmi Note 5 Pro: ड्यूल फ्रंट कैमरा

Redmi Note 6 Pro में Sony IMX376 सेंसर के साथ प्राइमरी फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं, Redmi Note 5 Pro में 20 मेगापिक्सल का सिंगल फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।

Redmi Note 6 Pro बनाम Redmi Note 5 Pro: P2i कोटिंग

यह मोटो जी-सीरीज स्मार्टफोन्स की खासियत रही है। अब इस फीचर को Redmi Note 6 Pro में भी दिया गया है। यह फोन पानी के माइनर एक्सीडेंटल स्पैलशेज को झेल सकता है। लेकिन इसे IPXX सर्टिफिकेशन नहीं दिया गया है तो इसे पूल या नदी में लेकर नहीं जाया जा सकता है।

Redmi Note 6 Pro बनाम Redmi Note 5 Pro: MIUI 10

Redmi Note 6 Pro और Redmi Note 5 Pro दोनों ही फोन्स एंड्रॉइड 8.1 ऑरियो पर काम करता है। Redmi Note 6 Pro स्मार्टफोन MIUI 10 पर आधारित सॉफ्टवेयर पर काम करता है। इसका इंटरफेस नया है। साथ ही इसमें फुल स्क्रीन जेस्चर का सपोर्ट दिया गया है।

Redmi Note 6 Pro बनाम Redmi Note 5 Pro: हार्डवेयर

हार्डवेयर के मामले में दोनों फोन्स में कोई अंतर नहीं है। दोनों ही फोन्स क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस हैं। साथ ही 4 और 6 जीबी रैम भी दी गई हैं। इसके अलावा 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी उपलब्ध है। साथ ही 4000 एमएएच की बैटरी भी दी गई है।

यह भी पढ़ें:

Asus ROG गेमिंग स्मार्टफोन का इंतजार हुआ खत्म, 29 नवंबर को भारत में होगा लॉन्च

Honor 10 Lite मिड रेंज में बड़े डिस्प्ले और ड्यूल कैमरा के साथ लॉन्च

अभिजीत बोस बने WhatsApp इंडिया के कंट्री हेड, खड़ी करेंगे नई टीम  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.