Redmi Note 5 Pro और Mi A2 को सस्ते में खरीदने का मौका, जानें कैसे उठाएं लाभ
Redmi Note 5 Pro और Mi A2 को Tata Cliq से खरीदने पर यूजर्स को डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा
नई दिल्ली (टेक डेस्क)। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने हाल ही में दो स्मार्टफोन Redmi Note 5 Pro और Mi A2 को भारत में लॉन्च किया है। इन दोनों ही स्मार्टफोन को भारतीय यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। इन दोनों ही स्मार्टफोन को मिड बजट रेंज में लॉन्च किया गया था। इन दोनों स्मार्टफोन पर Tata Cliq से खरीदने पर यूजर्स को डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इन दोनों ही स्मार्टफोन पर डिस्काउंट के अलावा कैशबैक भी दिया जा रहा है। आइए, जानते हैं इन स्मार्टफोन्स पर मिलने वाले ऑफर्स और फीचर्स के बारे में
Redmi Note 5 Pro और Mi A2 पर मिलने वाले ऑफर्स
इन दोनों ही स्मार्टफोन्स पर HDFC बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड यूजर्स को 10 फीसद का फ्लैट डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा 1,500 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी फाइनल प्राइस पर ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा यह ऑफर EMI पेमेंट करने पर मिलता है। EMI के ऑप्शन्स 24 महीने तक उपलब्ध है। यह ऑफर Redmi Note 5 Pro के 4GB और 6GB रैम वाले वेरिएंट पर उपलब्ध है। इसके अलावा Mi A2 पर भी यह ऑफर उपलब्ध है। आप इस ऑफर का लाभ 14 सितंबर तक उठा सकते हैं।
Mi A2 के फीचर्स
यह फोन स्टॉक एंड्रॉइड 8.1 ऑरियो पर काम करता है। इसमें 5.99 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। इसका पहला सेंसर 20 मेगापिक्सल का है। वहीं, दूसरा सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। सेल्फी कैमरा की बात करें तो इसमें 20 मेगापिक्सल का सोनी IMX376 सेंसर दिया गया है। यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 से लैस है। इसमें क्विक चार्ज 4+ तकनीक दी गई है। फोन को पावर देने के लिए 3100 एमएएच की बैटरी दी गई है।
Xiaomi Redmi Note 5 Pro के फीचर्स
इसमें 5.99 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर से लैस है। फोन को पावर देने के लिए 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें रियर पर वर्टीकल ड्यूल कैमरा के साथ 5 मेगापिक्सल का सैमसंग सेंसर और 12 मेगापिक्सल का सोनी IMX 486 सेंसर दिया गया है। इसका फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल के सोनी IMX 376 सेंसर के साथ आता है।
यह भी पढ़ें:
Jio यूजर्स को अब हर जगह मिलेगा 4G नेटवर्क, जल्द शुरू होगी सैटेलाइट सेवा
MediaTek बनाएगा बजट 5G स्मार्टफोन्स के लिए चिप्स
Moto G6 Plus के 5 फीचर्स आपको कर सकते हैं निराश
Flipkart से एयर टिकट बुक करने पर मिलता है डिस्काउंट, इस तरह उठाएं लाभ