Xiaomi Mi Super Sale: Redmi K20 Pro, Poco F1 समेत इन स्मार्टफोन्स पर मिल रहा है बंपर ऑफर
Xiaomi Mi Super Sale इस सेल में कंपनी के इस साल लॉन्च हुए स्मार्टफोन्स Redmi K20 Pro Redmi K20 Redmi Note 7 Pro Redmi Note 8 पर ऑफर किया जा रहा है।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi Mi Super Sale का आयोजन 6 दिसंबर से लेकर 12 दिसंबर के बीच किया जा रहा है। इस सेल में कंपनी के इस साल लॉन्च हुए स्मार्टफोन्स Redmi K20 Pro, Redmi K20, Redmi Note 7 Pro, Redmi Note 8 समेत पिछले साल मिड रेंज में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन Poco F1 पर भी डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। ये सेल कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट पर आयोजित की जा रही है। यूजर्स को ICICI बैंक कार्ड द्वारा EMI पर 5 प्रतिशत का इंस्टैट ऑफर किया जा रहा है। साथ ही कई स्मार्टफोन्स को कम कीमत में खरीदा जा सकता है। आइए, जानते हैं मिलने वाले ऑफर्स
Redmi K20, K20 Pro पर मिलने वाले ऑफर्स
इस स्मार्टफोन के हाई एंड वेरिएंट को AMOLED डिस्प्ले और पॉप-अप कैमरे के साथ लॉन्च किया गया है। साथ ही ये स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 एसओसी चिपसेट प्रोसेसर के साथ आता है। फोन 6GB+128GB स्टोरेज ऑफ्शन के साथ आता है। फोन के इस वेरिएंट को Rs 25,999 की कीमत में खरीदा जा सकता है। वहीं, इसके 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट को Rs 28,999 की कीमत में खरीदा जा सकता है। वहीं, Redmi K20 के 6GB+64GB वेरिएंट को यूजर्स Rs 19,999 की कीमत में खरीद सकते हैं। जबकि, 6GB+128GB स्टोरेज ऑप्शन को Rs 22,999 की कीमत में खरीदा जा सकता है।
Redmi 7A, Redmi 8A के ऑफर्स
इन दोनों बजट स्मार्टफोन्स की कीमत में भी कटौती की गई है। Redmi 7A के बेस वेरिएंट को Rs 5,299 की कीमत में खरीदा जा सकता है। वहीं, इसके हाई एंड वेरिएंट को Rs 5,499 की कीमत में खरीदा जा सकता है। Redmi 8A के बेस वेरिएंट को Rs 6,499 की कीमत में खरीदा जा सकता है। वहीं, इसके हाई एंड वेरिएंट को Rs 6,999 की कीमत में खरीदा जा सकता है।
Redmi Note 7 Pro को Rs 12,999 से लेकर Rs 14,999 की कीमत में खरीदा जा सकता है। Redmi Note 7S को Rs 8,999 से लेकर Rs 9,999 की प्राइस रेंज में खरीदा जा सकता है। Redmi Go को Rs 4,299 से लेकर Rs 4,499 की कीमत में खरीदा जा सकता है। मिड रेंज के स्मार्टफोन Poco F1 को Rs 14,999 से लेकर Rs 18,999 की प्राइस रेंज में खरीदा जा सकता है। Redmi Y3 और Redmi 7 को Rs 7,999 से लेकर Rs 9,999 की प्राइस रेंज में खरीदा जा सकता है।