Move to Jagran APP

Xiaomi Mi Pad 5 : लॉन्चिंग से पहले स्पेसिफिकेशन्स लीक, अगस्त में होगी लॉन्चिंग, यहां जानिए सभी डिटेल

Xiaomi Mi Pad 5 Series इस सीरीज के तहत Mi Pad 5 Lite Mi Pad 5 और Mi Pad 5 Pro को लॉन्च किया जा सकता है। इन तीनों टैब के स्पेसिफिकेशन्स चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर लीक हुये हैं।

By Saurabh VermaEdited By: Published: Fri, 30 Jul 2021 10:48 AM (IST)Updated: Fri, 30 Jul 2021 10:48 AM (IST)
Xiaomi Mi Pad 5 : लॉन्चिंग से पहले स्पेसिफिकेशन्स लीक, अगस्त में होगी लॉन्चिंग, यहां जानिए सभी डिटेल
यह Mi Pad 5 की प्रतीकात्मक फाइल फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Mi Pad 5 की अगले माह अगस्त में लॉन्चिंग होनी है। लेकिन लॉन्चिंग से पहले ही Xiaomi Mi Pad 5 की डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गये हैं। Xiaomi की तरफ से तीन Mi Pad को लॉन्च किया जा सकता है। यह टैब होंगे Mi Pad 5 Lite, Mi Pad 5 और Mi Pad 5 Pro. इन तीनों टैब के स्पेसिफिकेशन्स चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर लीक हुये हैं, जिसके मुताबिक Mi Pad 5 मॉडल को 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। साथ ही बेस मॉडल को 33W चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। हालांकि Xiaomi Mi Pad 5 सीरीज के टैबलेट की कीमत का खुलासा नहीं हो सका है। बता दें कि Mi Pad 5 की तरह Nokia T20 टैबलटे जल्द मार्केट में दस्तक देगा। 

loksabha election banner

Mi Pad 5 सीरीज के स्पेसिफिकेशन्स

GizmoChina की रिपोर्ट के मुताबिक Xiaomi Mi Pad 5 सीरीज के टैबलेट में Qualcomm Snapdragon 870 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। टैब के रियर पैनल पर एक 48MP रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जो 5G कनेक्टिविटी के साथ आएगा। जबकि Xiaomi Mi Pad 5 के दूसरे वेरिएंट में 12MP का कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। यह केवल Wi-Fi ओनली डिवाइस होगी। दोनों टैबलेट में 10.9 इंच की 2K LCD पैनल दिया जा सकता है। इसका रिफ्रेश रेट 120 Hz होगा। जबकि पावर बैकअप के लिए टैबलेट में एक 8,750mAh की बैटरी मिलेगी, जिसे 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। Mi Pad 5 Pro और Mi Pad 5 दोनों टैबलेट में केवल एक अंतर होगा, वो है कैमरा। Mi Pad 5 मॉडल को Snapdragon 860 चिपसेट सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। इसमें 2K 120Hz LCD पैनल का सपोर्ट मिलेगा। यह 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 12MP कैमरे के साथ आएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.