Mi Note 10 की लॉन्च डेट में हुआ बदलाव, अब 14 नहीं 6 नवंबर को देगा दस्तक
Mi Note 10 कंपनी के Mi CC9 Pro का ही ग्लोबल वेरिएंट हो सकता है जिसे चीनी मार्केट मेें 5 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा...
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi ने हाल ही में जानकारी दी है कि कल यानि 5 नवंबर को मोस्ट अवेटेड स्मार्टफोन Mi CC9 Pro लॉन्च किया जाएगा। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इस फोन को ग्लोबल मार्केट में Mi Note 10 नाम से पेश कर सकती है, जिसका लॉन्च डेट 14 नवंबर बताई जा रही थी। लेकिन बता दें कि कंपनी ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी लॉन्च डेट का खुलासा करते हुए स्पष्ट किया है कि Mi Note 10 अब 14 नवंबर को नहीं बल्कि 6 नवंबर को ग्लोबल बाजार में दस्तक देने वाला है। यानि Mi CC9 Pro के लॉन्च के अगले दिन ही इसका ग्लोबल वेरिएंट भी लॉन्च हो जाएगा।
Welcome to the new era of smartphone cameras!
Join our event to reveal the world's first 108MP Penta camera.
Live stream available, stay tuned!#DareToDiscover with #MiNote10 pic.twitter.com/BiUXHH4Xdp — Xiaomi #First108MPPentaCam (@Xiaomi) November 3, 2019
Xiaomi ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर Mi Note 10 की लॉन्च डेट शेयर करते हुए बताया है कि ये फोन 6 नवंबर को Madrid, Spain में लॉन्च किया जाएगा। अभी तक लीक्स में बताया गया है कि इस स्मार्टफोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। जो कि 10x hybrid zoom और 50x digital zoom सेंसर को सपोर्ट कर सकता है। वहीं अब फोन से जुड़े नए टीजर में जानकारी दी गई है कि इसमें पेंटा रियर कैमरा उपलब्ध होगा।
फोन के कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का tertiary सेंसर दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा उपलब्ध हो सकता है।
अन्य लीक्स के जरिए सामने आई जानकारी के अनुसार Mi Note 10 को Qualcomm Snapdragon 730G प्रोसेसर पर पेश किया जाएगा। फोन में 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज उपलब्ध हो सकती है। पावर बैकअप के लिए इसमें 4,000एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। इसके अलावा कंपनी इस स्मार्टफोन का एक और वेरिएंट Mi Note 10 Pro को बाजार में उतार सकती है जिसमें 6.7 इंच का एमोलेड डिस्प्ले और Snapdragon 855 Plus प्रोसेसर दिया जा सकता है।