108MP कैमरा से लैस Mi CC9 Pro आज होगा लॉन्च, जानें क्या होगा खास
Mi CC9 Pro को 6 कैमरा सेंसर्स के साथ पेश किया जाएगा। इसके बैक पैनल पर 5 कैमरा सेंसर्स दिए जाएंगे
नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi आज Mi CC9 Pro को फोन मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। यह इस सीरीज का तीसरा स्मार्टफोन होगा। इससे पहले इस सीरीज के तहत दो स्मार्टफोन्स Mi CC9 और Mi CC9e लॉन्च किए जा चुके हैं। हालांकि, इन्हें चीन ही लॉन्च किया गया है। आपको बता दें कि Mi CC9e को भारतीय मार्केट में Mi A3 को री-ब्रांड कर पेश किया गया था। यह फोन स्टॉक एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन को लेकर एक प्रोमो वीडियो भी जारी किया गया था। इस वीडियो में अपकमिंग स्मार्टफोन का डिजाइन और जूम क्षमता से संबंधित जानकारी दी गई थी।
Mi CC9 Pro में क्या होगा खास: यह फोन 6 कैमरा सेंसर्स के साथ पेश किया जाएगा। इसके बैक पैनल पर 5 कैमरा सेंसर्स दिए जाएंगे। ऐसा ही कैमरा सेटअप Nokia 9 PureView में भी देखा गया था। सेल्फी कैमरा की बात करें तो इसमें 32 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जा सकता है। फोन में वॉटर ड्रॉप नॉच ड़िस्प्ले दिया जा सकता है। इसका प्राइमरी सेंसर 108 मेगापिक्सल का है। अन्य सेंसर की बात करें तो इसमें 12 मेगापिक्सल का प्रोट्रेट सेंसर मौजूद होगा। वहीं, 10X ऑप्टिकल जूम और 50X डिजिटल जूम भी दिया गया होगा।
Mi CC9 Pro की अन्य संभावित फीचर्स: यह फोन 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं, फोन को पावर देने के लिए 5260 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। इसमें 6.47 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। इन्हें दो कलर ऑप्शन्स ग्रीन और व्हाइट में पेश किया जा सकता है। फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन भी दी जाने की उम्मीद है। इसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी दिए जाने की उम्मीद है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730G चिपसेट प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है।