Xiaomi Mi 10 Pro: 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च होगा
Xiaomi Mi 10 में 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट नहीं दिया जाएगा बल्कि इस फीचर का इस्तेमाल कंपनी Xiaomi Mi 10 Pro में कर सकती है
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi Mi 10 और Mi 10 Pro स्मार्टफोन 11 फरवरी को बाजार में दस्तक दे सकते हैं। अभी तक इनके कई फीचर्स सामने आ चुके हैं। वहीं अब फोन के लॉन्च में जहां कुछ दिन बाकी रह गए हैं, ऐसे में इनके कुछ नए फीचर्स से जुड़ी जानकारी लीक हुई है। लीक्स के अनुसार Mi 10 स्मार्टफोन में यूजर्स को 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की सुविधा नहीं मिलेगी, जबकि इस फीचर के साथ Mi 10 Pro बाजार में दस्तक देगा। इसके अलावा फोन के कैमरा व अन्य फीचर्स की जानकारी सामने आ चुकी है।
चाइनीज वेबसाइट Weibo पर टिप्स्टर के जरिए Mi 10 और Mi 10 Pro के स्पेसिफिकेशन्स शेयर किए गए हैं। यहां जानकारी दी गई है कि Mi 10 Pro में 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट फीचर दिया जाएगा। जबकि Mi 10 में 48W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट उपलब्ध हो सकता है। वहीं इन स्मार्टफोन के कैमरा फीचर्स के बारे में भी बताया गया है।
Xiaomi अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Mi 10 को Snapdragon 865 चिपसेट के साथ पेश कर सकती है जबकि फोन में फोटोग्राफी के लिए Samsung के ISOCELL Bright HMX सेंसर के साथ 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया जाएगा। जो कि इससे पहले Mi Note 10 में देखा गया था। इसके अलावा फोन में कुछ चार कैमरे उपलब्ध होंगे।
वहीं Weibo के जरिए सामने आई पोस्ट में दावा किया गया है कि Mi 10 Pro स्मार्टफोन में 65W Xiaomi चार्जर इस्तेमाल किया जा सकता है और कंपनी इसे 5G सपोर्ट के साथ बाजार में उतार सकती है। Weibo पर फोन की इमेज भी शेयर की गई है और इमेज में स्पष्ट तौर पर फोन के नाम के साथ 5G और एआई क्वाड कैमरा लिखा हुआ है। इसके अलावा पिछले दिनों इन स्मार्टफोन की कीमत भी लीक हुई थी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि Xiaomi Mi 10 की शुरुआती कीमत 3,500 Yuan यानि लगभग 36,000 और Mi 10 Pro की कीमत भी 40,000 रुपये के आस-पास हो सकती है।