Xiaomi का दावा, Cafe Coffee Day और Dominos से भी बड़ी है उसकी रिटेल चेन
Xiaomi के ग्लोबल VP मनु कुमार जैन ने अपने ट्वीट में बताया कि Xiaomi India का रिटेल चेन भारत में सबसे बड़ी है जो कि Café Coffee Day और Dominos से भी ज्यादा है।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने अपने रिटेल चेन को भारत के सबसे बड़े रिटेल चेन बताया है। कंपनी ने ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन ने अपने ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी दी है। मनु कुमार जैन ने अपने ट्वीट में बताया कि Xiaomi India का रिटेल चेन भारत में सबसे बड़ी है जो कि Café Coffee Day और Dominos से भी ज्यादा है। अपने ट्वीट में मनु जैन आगे लिखते हैं कि भारत में उसके 3000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव रिटेल स्टोर्स हैं, हम देश के हर जिले, शहर और तहसील को कवर करते हैं।
Amazing beautiful #MiStore! 😍@XiaomiIndia is now the largest retail chain in India, bigger than even Cafe Coffee Day ☕ & Dominos 🍕
We have 3,000+ exclusive retail stores across the country. We cover almost every district, city and tehsil.#Xiaomi ❤️ #Offline #Retail #India pic.twitter.com/oJ1urtrfQT — Manu Kumar Jain (@manukumarjain) March 15, 2020
इससे पहले Xiaomi India ने पिछले दिनों अपने ट्विटर हैंडल से 11 करोड़ Redmi स्मार्टफोन बेचने का दावा किया है। कंपनी ने Redmi सीरीज के 11 करोड़ स्मार्टफोन्स दुनियाभर में बेचे हैं। आपको बता दें कि कंपनी ने 5 साल पहले अपने इस सीरीज को इंट्रोड्यूस किया था। कंपनी ने हाल ही में इस सीरीज के तहत Redmi Note 9 Pro और Redmi Note 9 Pro Max को लॉन्च किया है। 2017 में लॉन्च हुआ Redmi Note 5 सीरीज साल का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन सीरीज बना था। कंपनी ने ये भी दावा किया कि इन 11 करोड़ Redmi स्मार्टफोन्स में से 10 करोड़ स्मार्टफोन्स भारत में ही बिके हैं।
WOW! Over 110,000,000+ Redmi Notes have been sold worldwide!🎉
Let Mi know if you are part of the Redmi Note family too!❤️ #NoMiWithoutYou #TheLegendContinues pic.twitter.com/p2qMFM45Pe — Xiaomi (@Xiaomi) March 13, 2020
Xiaomi के Redmi सीरीज को यूजर्स भारत ही नहीं दुनिया के अन्य देशों में भी पसंद करते हैं। इस सीरीज की खास बात ये है कि इसमें आने वाले सभी स्मार्टफोन्स मिड और बजट रेंज में आते हैं, जो कि आम यूजर्स के लिए अफोर्डेबल होता है। हाल ही में लॉन्च हुए Redmi Note 9 Pro सीरीज को कंपनी ने 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन सीरीज की खास बात ये है कि इसमें यूजर्स को 64MP का क्वाड रियर कैमरा सेट-अप मिलता है।