Move to Jagran APP

Xiaomi का 20W वायरलेस फास्ट चार्जर आज से बिक्री के लिए हुआ उपलब्ध

इस चार्जर के जरिए स्मार्टफोन को लैंडस्केप और वर्टिकल दोनों तरह से चार्ज किया जा सकेगा

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Mon, 11 Nov 2019 10:07 AM (IST)Updated: Mon, 11 Nov 2019 10:07 AM (IST)
Xiaomi का 20W वायरलेस फास्ट चार्जर आज से  बिक्री के लिए हुआ उपलब्ध
Xiaomi का 20W वायरलेस फास्ट चार्जर आज से बिक्री के लिए हुआ उपलब्ध

नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीन की कंपनी Xiaomi ने कुछ ही दिन पहले 20W वायरलेस चार्जर लॉन्च किया था। इस चार्जर के जरिए स्मार्टफोन को लैंडस्केप और वर्टिकल दोनों तरह से चार्ज किया जा सकेगा। इस चार्जर की कीमत 99 चीनी युआन यानी करीब 1008 रुपये है। इसे डिस्काउंट के तहत 79 चीनी युआन यानी करीब 805 रुपये में खरीदा जा सकता हैय़ इसे आज से क्राउडफंडिंग वेबसाइट पर सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।

loksabha election banner

Xiaomi के वायरलेस चार्जर के फीचर्स: इस चार्जर का बेस सर्कुलर है। यह ऊपर से दिखने में पावर बैंक की तरह है। इसके जरिए यूजर्स लैंडस्केप और वर्टिकल दोनों पोजीशन में स्मार्टफोन को चार्ज कर पाएंगे। फोन चार्ज होने की नोटिफिकेशन भी आपको इस चार्जर से लग जाएगी। इसे ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा। यह 20W वायरलेस चार्जर Qi वायरलेस चार्जिंग तकनीक पर काम करता है। ऐसे में इसके जरिए इस तकनीक को सपोर्ट करने वाले फोन iPhone और सैमसंग गैलेक्सी नोट भी इससे चार्ज किए जा सकेंगे।

Xiaomi के 20W वायरलेस चार्जर के चार्जिंग टाइम की बात करें तो हर डिवाइस के लिए इसका चार्जिंग टाइम अलग-अलग हो सकता है। आपको बता दें कि यह चार्जर काफी कॉम्पैक्ट है। इसमें छोटा सर्कुलर बेस मौजूद है। जैसा कि महने आपको बताया यह चार्जर Qi वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी पर आधारित है। इसके जरिए केवल उन्हीं डिवाइसेज को चार्ज किया जा सकेगा जो इस तकनीक को सपोर्ट करते होंगे।

Xiaomi ने हाल ही में Mi Smart Bedside Lamp 2 भी पेश किया था। इसे Mi.com से 2,299 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसकी शिपिंग 3 दिसंबर से शुरू हो जाएगी। इसमें 2,000 यूनिट्स फंडिंग गोल मौजूद हैं। यह 12W का लैंप है। इस लैंप को कंपनी की Mi Home ऐप के जरिए कंट्रोल किय जा सकेगा। इससे आप 16 मिलियन कलर्स में से चुनाव किया जा सकेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.