World Music Day : भारत के टॉप-5 म्यूजिक ऐप, मुफ्त में पाएं हजारों नये-पुराने गानों का कलेक्शन
गाना और गीत-संगीत लोगों को मानसिक तौर पर भी फिट रखने में मदद करता है। कुछ वक्त पहले तक गानों को सुनने के लिए डाउनलोड करना होता था। लेकिन डिजिटल दौर में लेटेस्ट गानों को बिना डाउनलोड किये सुना जा सकता है।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। दुनियाभर में वर्ल्ड म्जूजिक डे (World Music Day) सेलिब्रेट किया जा रहा है। अगर बात भारत की करें, तो यहां म्यूजिक से पुराना नाता रहा है। दुनिया से अलग भारत की हर फिल्मों में आपको ढ़ेरों गानों का लुत्फ मिलता है। भारत में हर दिन सैकड़ों की संख्या में नये गाने बनते हैं। कुछ वक्त पहले तक गानों को सुनने के लिए डाउनलोड करना होता था। लेकिन डिजिटल दौर में लेटेस्ट गानों को म्यूजिक ऐप की मदद से बिना डाउनलोड किये सुना जा सकता है। आइए जानते हैं भारत के टॉप-5 म्यूजिक ऐप के बारे में-
JioSaavn
JioSaavn में अनलिमिटेड फ्री गानों का एक्सेस मिलता है। आपको किसी फेवरिट आर्टिस्ट से लेकर दुनिया के सबसे पॉप्युलर सिंगर के गानों का कलेक्शन मिल जाएगा। JioSaavn पर लगभग 50 मिलियन गानों का कलेक्शन मौजूद हैं। इसमें बॉलिवुड से लेकर इंटरनेशनल और रीजनल गानों का कलेक्शन है। इस म्यूजिक ऐप में आप भाषा और साल के हिसाब गानों का चुनाव कर पाएंगे। यहां आपको बॉलिवु और इंटरनेशनल दोनों तरह के गाने मिलेंगे।
Gaana App
Gaana एक पॉप्युलर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग म्यूजिक ऐप है, जहां आपको बॉलिवुड म्यूजिक से लेकर रेडियो म्यूजिक को सुना जा सकता है। Gaana ऐप पर आपको 30 मिलियन से ज्यादा बॉलिवुड और हॉलिवुड गानों का कलेक्शन मिलेगा। साथ ही नॉन स्टॉप रेडियो और 20 रेडियो मिर्ची स्टेशन का एक्सेस मिलेगा। यहां अपने फेवरिट आर्टिस्ट, प्लेलिस्ट को दोबारा सुनने के साथ सेव करने का ऑप्शन होगा।
spotify
Spotify एक म्यूजिक और पॉडकॉस्ट मोबाइल एप्लीकेशन है, जो पेड और फ्री दोनों मोड में उपलब्ध है। इसे मोबाइल और टैबलेट पर मुफ्त में एक्सेस किया जा सकेगा। साथ ही ऐप से किसी भी किसी भी गाने को बिना इंटरनेट की मदद से ऑफलाइन डाउनलोड किया जा सकेगा।
wync music
Wynk Music को ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों मोड में इस्तेमाल किया जा सकेगा। यहां नये और पुराने दोनों तरह के गानों का कलेक्शन मिलेगा। ऐप में अपने पसंदीद प्लेलिस्ट को ऐड करने का ऑप्शन होगा। यह कम इंटरनेट स्पीड में भी बिना रुके काम करता है।
Hungama Music App
Hungama Music App को एंड्राइड के साथ iOS यूजर के लिए उपलब्ध है। इस ऐप पर आपको फेवरिट आर्टिस्ट, गानों और म्यूजिक का लुत्फ मिलता है। यहां हजारों बॉलीवुड गीन-संगीत का कलेक्शन मिलता है। ऐप पर तमिल, तेलुगु, पंजाबी हर भाषा के गानें उपलब्ध हैं।