Move to Jagran APP

क्या है LTPO डिस्प्ले? जिसे Apple iPhone 14 Max में किया जाएगा इस्तेमाल, जानें यहां

iPhone 14 सीरीज के तहत चार मॉडल को पेश किया जाएगा। इसमें iPhone 14 iPhone 14 Pro iPhone 14 Max और iPhone 14 Pro max को पेश किया जाएगा। इसके अलावा iPhone SE3 स्मार्टफोन को मार्च 2022 तक लॉन्च किया जाएगा।

By Saurabh VermaEdited By: Published: Wed, 08 Dec 2021 09:23 AM (IST)Updated: Wed, 08 Dec 2021 09:24 AM (IST)
क्या है LTPO डिस्प्ले? जिसे Apple iPhone 14 Max में किया जाएगा इस्तेमाल, जानें यहां
Photo Credit - Mac Rumors File Photo

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Apple ने अपने नेक्स्ड जनरेशन iPhone 14 पर काम शुरू कर दिया है। फोन को सितंबर 2022 तक लॉन्च किया जाएगा। iPhone 14 सीरीज के तहत चार मॉडल को पेश किया जाएगा। इसमें iPhone 14, iPhone 14 Pro, iPhone 14 Max और iPhone 14 Pro max को पेश किया जाएगा। इसके अलावा iPhone SE3 स्मार्टफोन को मार्च 2022 तक लॉन्च किया जाएगा। यह एक सस्ता 5G स्मार्टफोन होगा। इस मॉडल को दो वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है।

loksabha election banner

GizmoChina की रिपोर्ट के मुताबिक iPhone 14 सीरीज के स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गए है। इस सीरीज के स्मार्टफोन में 60Hz LTPS डिस्प्ले सपोर्ट दिया गया है। साथ ही फोन में 120Hz LTPO पैनल दिया जा सकता है। ऐस में सवाल उठता है कि आखिर LTPO पैनल है क्या? आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-

क्या है LTPO डिस्प्ले

LTPO( Low Temperature Polycrystaline Oxide) – इस टेक्नोलॉजी को Apple ने डेवेलप किया है और इसे वर्तमान समय में OLED और LCD दोनों तरह की स्क्रीन में इस्तेमाल किया जाता है। इसमें LTPS और IGZO दोनों तकनीकों का इस्तेमाल मिलाकर किया जाता है और नतीजा होता है – डिस्प्ले द्वारा पॉवर का कम इस्तेमाल। ये Apple Watch 4 और Galaxy S21 Ultra में आयी है।

iPhone 14 लाइनअप के स्टैंडर्ड iPhone 14 स्मार्टफोन मॉडल में एक 6.1 इंच की डिस्प्ले दी जा सकती है। इसका स्क्रीन रिफ्रेस्ड रेट 60Hz है। iPhone 14 सीरीज का टॉप Max मॉडल में 6.7 इंच की नॉच डिस्प्ले दी जाएगी। iPhone 14 Pro मॉडल में 6.1 इंच और Pro Max मॉडल में 6.7 इंच की डिस्प्ले दी जाएगी। फोन 120Hz रिफ्रेस्ड रेट पंच-होल कटआउट के साथ आएगा।

बता दें कि Samsung, Apple iPhone का सबसे बड़ा डिस्प्ले पैनल सप्लायर है। इसकी तरफ से करीब पिछले साल 130 मिलियन पैनल का सप्लाई किया गया था। इसी रह LG की तरफ से 60 मिलियन और BOE की ओर से 45 मिलियन सप्लाई किए गए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.