Top 5 Tech stories of May 14, 2020:आज दिन भर की पांच बड़ी खबरें
Top 5 Tech News of 14th May 2020 इन सभी खबरों में आपको स्मार्टफोन के लॉन्च से लेकर लीक्स सेल प्राइस कट्स और अपकमिंग स्मार्टफोन्स के बारे में जानकारी मिलेगी।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Top 5 Tech News of 14th May 2020: Samsung, Nokia, Apple और Xiaomi की खबरें आज पूरे दिन टॉप में ट्रेंड कर रही थी। आज हम आपके लिए ऐसे ही दिन की टॉप-5 टेक्नोलॉजी की खबरें लेकर आए हैं। इन सभी खबरों में आपको स्मार्टफोन के लॉन्च से लेकर लीक्स, सेल, प्राइस कट्स और अपकमिंग स्मार्टफोन्स के बारे में जानकारी मिलेगी। आइए, जानते हैं आज की टॉप-5 खबरों के बारे में...
Samsung Galaxy A51 बना सबसे ज्यादा बिकने वाला एंड्रॉइड स्मार्टफोनइस साल की शुरुआत में लॉन्च हुए मिड बजट स्मार्टफोन Samsung Galaxy A51 पहली तिमाही में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बन गया है। Strategic Analytics की रिपोर्ट के मुताबिक, साल की पहली तिमाही में Galaxy A51 4G वेरिएंट के 6 मिलियन से ज्यादा यूनिट्स वर्ल्ड वाइड शिप किए गए हैं। इसका मार्केट शेयर 2.3 फीसद रहा है। इस स्मार्टफोन के अलावा Samsung के अन्य डिवाइसेज भी यूजर्स ने काफी पसंद किए हैं। इस खबर को पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Redmi 9 की नई जानकारी आई सामने
Xiaomi जल्द ही एक और बजट स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च करने वाला है। Redmi 8 के इस अपग्रेडेड वेरिएंट के मुख्य फीचर्स ऑनलाइन स्पॉट किए गए हैं। Redmi 9 को 5,000mAh की दमदार बैटरी और 10W की फास्ट चार्जिंग फीचर्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है। साथ ही, ये स्मार्टफोन Android 10 पर आधारित MIUI 11 के साथ पेश किया जा सकता है। Xiaomi जल्द ही इस स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस खबर को पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Apple iPhone SE 2 जल्द भारत में सेल के लिए होगा उपलब्ध
Apple के अर्फोडेबल iPhone SE (2020) का इंतजार कर रहे यूजर्स का इंतजार अब खत्म होने वाला है। क्योंकि यह डिवाइस भारत में 20 मई से सेल के लिए उपलब्ध होने वाला है। यूजर्स इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart से खरीद सकेंगे। इसकी खरीददारी पर कई आकर्षक ऑफर्स का भी लाभ उठाया जा सकता है। iPhone SE (2020) की शुरुआती कीमत 42,500 रुपये है। इस खबर को पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Nokia 9.3 PureView 5G की नई लीक आई सामने
HMD Global के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nokia 9.3 PueView 5G में 8K क्वालिटी की वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर दी जा सकती है। Samsung Galaxy S20 Ultra और Mi 10 5G के बाद ये तीसरा स्मार्टफोन होगा जो इस फीचर के साथ आ सकता है। Nokia 9.3 PureView कंपनी के पिछले साल लॉन्च हुए Nokia 9 PureView का अगला फ्लैगशिप मॉडल होगा, जिसे 5G नेटवर्क सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस खबर को पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Mi A3 के लिए रोल आउट हुआ Android 10
Xiaomi Mi A3 ग्लोबल वेरिएंट के लिए फाइनली Android 10 रोल आउट किया जा चुका है। Mi A3 के लिए कंपनी ने तीन बार Android 10 रोल आउट किया था, जिसे वापस लेना पड़ा था। इस बार कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लिए एक बार फिर से Android 10 रोल आउट किया है। आपको बता दें Mi A कंपनी का एक मात्र स्टॉक एंड्रॉइड वाला स्मार्टफोन सीरीज है। पिछले साल लॉन्च हुए इस बजट स्मार्टफोन को चीन में Mi CC9 के नाम से लॉन्च किया गया था। इस खबर को पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।